फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और जीजा आयुष के बीच हुई अनबन, वजह बनी ये हीरोइन

Sat, 16 Sep 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
बॉलीवुड में कई न्यू कमर को लॉन्च करने का श्रेय सलमान खान को जाता है। दबंग खान ने जरीन खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह और सूरज पंचोली को लॉन्च किया है। ये अलग बात है ‌कि इनमें से कैटरीना कैफ के अलावा किसी भी एक्ट्रेस का सितारा नहीं चमका। 
विज्ञापन

2 of 6
अर्पिता खान
अब सलमान खान अपने बहनोई और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। आयुष भी लंबे समय अपनी लॉन्चिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन खबरों की मानें तो आयुष और सलमान के बीच अनबन हो गई है।

पढ़ें- शाहरुख खान के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'बाहुबली' की 'राजमाता', कम उम्र में करना पड़ा मां का रोल
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
ये अनबन आयुष शर्मा की हीरोइन को लेकर हुई है। दरअसल, सलमान टीवी की नागिन मौनी रॉय को आयुष शर्मा के साथ लॉन्च करना चाहते थे। लेकिन आयुष नहीं चाहते कि उनके साथ मौनी रॉय को लॉन्च किया जाए।

पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती थी हनीप्रीत, इसके लिए पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपए

4 of 6
सलमान खान
डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी खबर के मुताबिक, आयुष भाईजान की पसंद से खुश नहीं हैं। वो अपने डेब्यू में मौनी के साथ रोमांस नहीं करना चाहते। आयुष अपने डेब्यू में कोई बड़ी हीरोइन या कोई नया चेहरा चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
लेकिन भाईजान तो मौनी को ही आयुष के साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में अर्पिता अपने भाई और पति को कैसे डील करेंगी ये तो वही जानें। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें मौनी रॉय, सलमान की पड़ोसन बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड स्टार सलमान खान किसी की समझ में नहीं आते सिर्फ दिल में आते हैं। जी हां पिछले एक अरसे से सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को हर वक्त अपने साथ रखते हैं। यह माजरा किसी को समझ नहीं आया, लेकिन अब यह पहेली बुझती नजर आ रही है। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मौनी रॉय जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अपनी डेब्यू फिल्म करती नजर आएंगी। उन्‍हें फिल्म 'गोल्ड' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2018 है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें