फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उलाल का ब्वॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, ये बड़ी वजह आई सामने

Fri, 14 Jun 2019 01:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sneha ullal - फोटो : social media
सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उलाल पिछले दिनों अपनी तबीयत खराब होने के चलते चर्चा में आई थीं । स्नेहा ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी । अब स्नेहा फिर से सुर्खियों में आ गई हैं । दरअसल, स्नेहा, अवि मित्तल को डेट कर रही थीं । जिससे अब उनका ब्रेकअप हो गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
sneha ullal - फोटो : social media
अवि मित्तल ऑल इंडिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स असोसिएशन के चेयरमैन हैं । खबर के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है । फरवरी में दोनों ने वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया था । इसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए । 
विज्ञापन

3 of 5
sneha ullal - फोटो : file photo
रिश्ता टूटने की वजह की बात करें तो अवि मित्तल अपने काम के चलते स्नेहा उलाल को वक्त नहीं दे रहे थे। वहीं स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अवि की लाइफ में स्नेहा के अलावा भी कोई था। जिसकी भनक स्नेहा को लग गई थी । 

 

4 of 5
sneha ullal, salman khan - फोटो : file photo
स्नेहा और अवि लंबे समय से दोस्त थे। बाद में धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते थे और इनके परिवार वालों को भी इसकी खबर थी। अवि के हर फैमिली फंक्शन में स्नेहा को देखा जाता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sneha ullal
बता दें कि स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी । एक ही फिल्म करने के बाद स्नेहा फिल्मों से गायब हो गईं । स्नेहा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। बाद में उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। अब स्नेहा लाइम लाइट से दूर हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें