फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Report: सलमान खान के साथ चमके बॉलीवुड के ये सितारे, ‘यूपी दबंग्स’ को मिला सुरेश रैना का साथ

Sat, 06 Feb 2021 12:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़े परदे पर सलमान खान जब आएंगे तब तो कभी ईद कभी दीवाली होगी ही, लेकिन फिलहाल सलमान छोटे परदे पर कुर्बान हैं। ‘बिग बॉस’ में मची छीछालेदर के चलते बिगड़ रही अपनी ब्रांड वैल्यू को बेहतर करने के लिए सलमान अब संगीत सितारों के बीच महफिल सजाएंगे। और, ऐसे एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 6
सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ में स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग की तरह म्यूजिकल टीम्स एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस शो से जुड़े सितारे जब इस शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग करने पहुंचे तो किसी को आखिर तक भरोसा नहीं था कि सलमान खान यहां आ भी पाएंगे। प्रीमियर शूट के लिए फोटोग्राफरों को भेजे गए न्यौते में भी सलमान खान का जिक्र नहीं था। शो का प्रबंधन देख रहे लोग बताते हैं कि सलमान जब एकाएक सेट पर पहुंच गए तो सारे लोग हक्के बक्के रह गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्दा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की मेगा ट्रॉफी के लिए 6 टीमें आपस में मुकाबला करेंगी, जिन्हें श्रद्धा कपूर, गोविंदा, राजकुमार राव, रितेश देशमुख एवं जेनेलिया, और बॉबी देओल जैसे दिग्गज सितारे और क्रिकेटर सुरेश रैना मदद कर रहे हैं। इन टीमों की कप्तानी करने के लिए असीस कौर, मीका सिंह, आकृति कक्कड़, शान, नेहा भसीन, साजिद वाजिद, शिल्पा राव, कैलाश खेर, भूमि त्रिवेदी, जावेद अली, पायल देव और अंकित तिवारी को चुना गया है। इनके अलावा एक उभरता रियलिटी स्टार और एक नया चेहरा मिलकर चार गायकों की  टीम को पूरा करेंगे।

4 of 6
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान को आईपीएमएल का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है और शो के निर्माताओं ने अपनी तरफ से शूटिंग पर सलमान के स्वागत की पूरी तैयारी भी कर रखी थी। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि सलमान का शो के शूट पर आना, एकदम शांत रहकर मीडिया से बातें करना और फिर शूटिंग के दौरान भी साथी कलाकारों के साथ जमकर मस्ती करना लोगों के लिए एक नया अनुभव रहा। सलमान और बॉबी की दोस्ती तो पुरानी है, दोनों ने एक दूसरे के लिए मामू वाला संबोधन भी इस्तेमाल किया। इनके अलावा बाकी कलाकारों के साथ भी सलमान देर तक हंसते बतियाते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर गुजरात रॉकर्स के अंबेसडर राजकुमार राव रीगल ब्लैक आउटफिट में बेहद दिलकश नजर आए। दिल्ली जैमर्स के अंबेसडर्स श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर चमकीले ब्लैक आउटफिट्स में अपना जलवा बिखेरते रहे। पंजाब लायन्स और यूपी के दबंग्स के अंबेसडर्स बॉबी देओल और सुरेश रैना ब्लैक एवं गोल्डन सूट के साथ ब्लैक पैंट्स में बेहद डैशिंग लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जावेद अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुकाबले में हिस्सा ले रही टीमों के कप्तानों मीका (पंजाब लायन्स), शान (बंगाल टाइगर्स), साजिद-वाजिद (दिल्ली जैमर्स), कैलाश खेर (मुंबई वॉरियर्स) और जावेद अली (गुजरात रॉकर्स) ने भी शो में स्टाइलिश एंट्री की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें