20 दिसंबर 2019 को सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान इस बार महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी की मदद कर रहे हैं। सलमान कई लोगों की इंडस्ट्री में एंट्री करवा चुके हैं। इसके साथ ही कई फिल्मों में तो उन्होंने खुद कैमियो भी किया है। ऐसे में इस पैकेज में जानते हैं सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में जिसमे वो कैमियो करते नजर आए।