फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के लिए असली 'कटप्पा' हैं शेरा, एक इशारे पर कार के आगे 8 km तक दौड़ गए थे

Tue, 24 Oct 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
शेरा
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर एक महिला ने रेप करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शेरा ने उन्हें फोन कर कहा था कि वो जुबैर खान से कहे कि सलमान के खिलाफ की गई शिकायत को वापस ले ले। जब महिला ने मना किया तो शेरा ने 10 आदमियों को भेजकर रेप करवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
ये महिला खुद को सोशल एक्टिविस्ट बता रही है। वहीं इस बारे में शेरा का कहना है कि वो इस महिला को जानता तक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। शेरा सलमान के लिए कुछ भी कर सकते हैं। शेरा की लिए सलमान किसी भगवान से कम नहीं हैं। 

पढ़ें- पोर्नस्टार मिया खलीफा ने शेयर की मदर मैरी की फोटो, भड़के लोगों ने क‌िए ऐसे-ऐसे भद्दे कमेंट
विज्ञापन

3 of 10
शेरा
आज शेरा जो कुछ भी वो सलमान की वजह से ही हैं। शेरा जब सलमान के बॉडीगार्ड नहीं थे तब वो भारत आने वाले सेलेब्रिटीज को गार्ड करते थे। सलमान की सक्सेस में शेरा का बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। 
पढ़ें- इतना बुरा गाकर भी लाखों कमाती हैं ढिंचैक पूजा, बिग बॉस के लिए भी ली सबसे ज्यादा फीस

4 of 10
शेरा
बचपन में शेरा का पढ़ाई करने में ज्‍यादा मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे उन्होंने स्कूल की पढ़ाई खत्म की। शेरा शुरू से ही अपनी बॉडी बनाने पर खासा ध्यान देते थे। शेरा छोटे से ही किसी ना किसी बॉडी बिल्डिंग कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करते रहते थे। रेगुलर जिम जाते थे। साथ ही वो अपने पापा के साथ उनकी ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करते थे। 
पढ़ें- ईशा देओल ने बेटी को दिया जन्म, हेमा मालिनी फिर बनीं नानी
विज्ञापन

5 of 10
शेरा
18 साल के होने के बाद उन्होंने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र जैसे बड़े शो में भी पार्टिसिपेट किया। उनकी बॉडी को देखते हुए एक बॉडीगार्ड कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की। इस जॉब में शेरा को भारत आने वाले सेलेब्रिटीज का गार्ड बनना होता था। शेरा को इस काम में मजा आने लगा। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। 
विज्ञापन

6 of 10
शेरा
इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए। सोहेल शेरा के फिजीक से काफी इंप्रेस थे। शेरा ने 1993 में 'TIGER SECURITY' नाम से एक कंपनी भी खोली थी। सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा 'भाई के साथ हमेशा रहोगे।' तब शेरा बिना सोचे कहा दिया, 'हां'। 
विज्ञापन

7 of 10
शेरा
तब से आजतक शेरा सलमान खान के साथ हैं। जहां पूरी दुनिया यहां तक कि लड़कियां भी सलमान को सलमान भाई कहकर पुकारती हैं। वहीं शेरा सलमान को मालिक कहते हैं। एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, 'मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।'

8 of 10
शेरा
एक बार का किस्सा बताते हुए शेरा ने बताया था, 'मालिक इंदौर गए। मैं भी उनके साथ था। वहां मालिक को देखने के लिए भीड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कार का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था। तब मैं कार से उतरा और कार के आगे भागने लगा। मैं करीब 8 किलोमीटर तक भागा। जिससे कार आसानी से पास हो सके।'

9 of 10
शेरा
शेरा सलमान के लिए सिर्फ एक बॉडीगार्ड नहीं बल्कि ‌उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। जब शेरा सलमान के बॉडीगार्ड बने थे तो उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया और अपने बाल भी कटवा लिए थे। शेरा का कहना था कि पगड़ी के साथ मैं भीड़ को काबू नहीं कर पाता। इसलिए ऐसा करना जरूरी थी। शेरा का एक बेटा है। जिसका नाम टाइगर है।
विज्ञापन

10 of 10
शेरा
सलमान टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं। खबरों के अनुसार, सलमान टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। टाइगर फिलहाल कई फिल्ममेकर को असिस्ट कर चुके हैं। वो एक्टिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। इतना सब जानने के बाद आप ये भी सोच रहे होंगे आखिर सलमान शेरा को कितनी सैलरी देते हैं। तो बता दें कि शेरा की सैलरी 15 लाख प्रति माह है। सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड शेरा की‌ जिंदगी से ही प्रेरित थी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें