फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर शेरा ने साझा की सलमान खान के साथ तस्वीर, लिखा- 'मेरी ईद मालिक के बिना...'

Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेरा और सलमान खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दुनियाभर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं। जहां भी सलमान जाते हैं, लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। तब सलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है उनके बॉडीगार्ड शेरा के पास। सलमान की तरह ही उनके बॉडीगार्ड शेरा भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लॉकडाउन की वजह से सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं। इस बीच शेरा ने सलमान खान के लिए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शेरा और सलमान खान - फोटो : Social Media
शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात हैं। दोनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। ईद के मौके पर शेरा ने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
शेरा और सलमान खान - फोटो : Instagram
इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए शेरा ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी ईद मालिक के बिना कभी पूरी नहीं होती। सभी को ईद मुबारक, परिवार के साथ मस्ती करो।' शेरा और सलमान की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। 
 

4 of 5
शेरा और सलमान खान - फोटो : Social Media
पिछले कई सालों से ईद के मौके पर सलमान की फिल्म रिलीज होती थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार ऐसा नहीं हो पाया। वहीं इस खास दिन पर लोगों की भीड़ भी सलमान खान के घर के बाहर इकट्ठा हो जाती थी और शाम के समय सलमान अपने परिवार और गार्ड्स के साथ अपने घर की बालकनी पर आकर लोगों का अभिवादन करते थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से ऐसा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सलमान के साथ उनके फॉर्महाउस पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी हैं। कुछ दिनों पहले सलमान ने अपना नया गाना तेरे बिना यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस गाने की शूटिंग सलमान ने अपने फॉर्महाउस पर ही की थी। सलमान की आने वाली फिल्म राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस के लिए एक गाना भी रिलीज किया है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

35 साल बाद एक बार फिर से वापसी कर रहा है ABBA, इस साल रिलीज होगा नया गाना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें