फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के घर कोरोना की दस्तक, दो कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गए क्वारंटीन में

Mon, 25 May 2020 09:41 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस ने सोमवार को 48 साल के हुए निर्माता और निर्देशक करण जौहर के घर भी दस्तक दे दी। उनके घर में काम करने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके घर और आसपास के इलाके को डिसइनफेक्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : Social Media
करण जौहर ने खुद इस मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे, इन दोनों को इमारत में ही बने क्वारंटीन सेंटर में अलग कर दिया गया। इमारत में इसके बाद धुआं छोड़ा गया है और बीएमसी कर्मचारियों ने इसे विषाणु रहित करने की बाकी कार्रवाई भी की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर ने ये भी जानकारी दी कि उनके घर के बाकी लोग स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिवार के सभी लोगों ने सोमवार की सुबह ही अपने स्वैब टेस्ट कराए और सबके नतीजे नेगेटिव आए हैं। इसके बावजूद करण जौहर ने कहा कि उनके परिवार के सभी लोग अगले 14 दिन तक सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। इससे पहले फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर पर काम करने वाले तीन कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 
 

4 of 5
करण जौहर , आलिया भट्ट, - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आज ही करण अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस और बॉलीवुड के सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। आलिया भट्ट ने करण को इस खास मौके पर अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से करण जौहर की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दोस्त, पिता और परिवार की तरह बताया। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
बता दें करण जौहर ने निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, माई नेम इज खान जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा वो कई फिल्मों के निर्माता भी हैं।  

ईद पर शेरा ने साझा की सलमान खान के साथ तस्वीर, लिखा- मेरी ईद मालिक के बिना...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें