फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना में शामिल हुए सलमान खान के बॉडीगार्ड, जानें कौन हैं शेरा

Sat, 19 Oct 2019 09:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Shera - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना ज्वाइन कर ली। इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। शेरा मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस बात की घोषणा शिवसेना के ट्विटर हैंडल से की गई है। महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शेरा शिवसेना की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। शेरा पिछले 20 सालों से उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। चलिए हम आपको बताते हैं शेरा से जुड़ी कुछ बातें। 

विज्ञापन

2 of 8
Shera - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए।
विज्ञापन

3 of 8
शेरा
शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?'

4 of 8
शेरा
एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान के साथ शेरा
बॉलीवुड में सलमान अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है। 
विज्ञापन

6 of 8
शेरा
शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं।शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दाव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।' शेरा आगे बताते हैं कि 'मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं। मैं पिछले 20 साल से भाई के साथ हूं वह बहुत बड़े इंसान हैं। एक बार में ही सामने वाले को पहचान जाते हैं।'
विज्ञापन

7 of 8
शेरा
सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। कई बार उन्हें भीड़ हटाने के लिए 5-5 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है। एक बार तो शेरा को रास्ता क्लियर करवाने के लिए कार से उतरकर 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। शेरा का कहना है कि 'भाई के जैसी फैन फॉलोइंग मैंने आज तक किसी की नहीं देखी। सलमान भाई ने हमेशा हमसे कहा है कि भीड़ में कोई भी हो उसे चोट नहीं लगनी चाहिए। भाई का चैरिटी और फैमिली के लिए प्यार बहुत ही उम्दा है।'
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान, शेरा
बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान में शेरा के बेटे टाइगर ने भी काम किया है। टाइगर इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वहीं शेरा खुद भी बॉडीगार्ड फिल्म के टाइटल ट्रैक में नजर आ चुके हैं। 

क्रिसमस में 'चुलबुल पांडे' और ईद में 'राधे' बनकर सलमान खान और प्रभु देवा करेंगे डबल धमाका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें