फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को करवाचौथ मनाते देख निक का ऐसा था रिएक्शन, बोले- 'मेरी बीवी हिंदू है और वो...'

Sat, 19 Oct 2019 06:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
हाल ही में कई करवाचौथ के खास मौके पर कई अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल भी शामिल रहीं। प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहते हुए भी पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा । ये प्रियंका का पहला करवाचौथ था । इस मौके पर उन्होंने त्योहार की सारी रस्में अदा कीं । उन्होंने मेहंदी लगवाई, जिस पर निक का नाम भी था । साथ ही लाल साड़ी और चूड़ा पहन सजीं । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । प्रियंका के पहले करवाचौथ की खास बात ये थी कि उन्होंने जोनस कॉन्सर्ट में पहुंचकर व्रत तोड़ा । निक जोनस अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त थे इसलिए प्रियंका लाल साड़ी पहन वहां पहुंची और करवाचौथ की सारी विधि पूरी की । 
विज्ञापन

3 of 5
karva chauth - फोटो : social media
इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन के जरिए दी। प्रियंका के अलावा निक ने भी करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं । इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी बीवी भारतीय है । वो हिंदू है, और हर मायने में अद्भुत है । उन्होंने मुझे अपने कल्चर और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है । मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं । आपको करवा चौथ की बधाई ।'  

4 of 5
karva chauth - फोटो : social media
निक ने प्रियंका से किश्चियन के अलावा हिंदू रीति-रिवाज के साथ भी शादी की थी । प्रियंका से शादी के बाद निक कई सारे हिंदू रीति-रिवाज निभाते नजर आते हैं । प्रियंका का पहला करवाचौथ निक के लिए भी अच्छा अनुभव रहा । इस दौरान निक क्रीम कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
प्रियंका की हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई है । शादी के बाद ये प्रियंका की पहली कमबैक फिल्म थी । इस फिल्म में प्रियंका ने एक मां का रोल निभाया । प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी लीड रोल में हैं । इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है ।

नुसरत जहां के पहले करवाचौथ की तस्वीरें आईं सामने, पति निखिल जैन हुए रोमांटिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें