फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन सलमान खान की 'रेस 3' की रफ्तार हुई धीमी, नहीं तोड़ पाए अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Mon, 25 Jun 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रेस 3
ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' की रफ्तार अब कम होती हुई दिखाई दे रही है। केवल सलमान खान के दम पर फिल्म की फिल्म बस किसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 10 दिनों में 154 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'रेस 3' के 10वें दिन का कलेक्शन आ गया है। रिपोर्ट की मानें तो सलमान की फिल्म ने 10वें दिन करीब 3 करोड़ की कमाई की।

 
विज्ञापन

2 of 6
रेस 3
इस तरह के धीमे कलेक्शन को देखते हुए कयास लगाए रहे हैं कि 'रेस 3' दूसरे हफ्ते के आखिर तक करीब 10 से 15 करोड़ का बिजनेस ही कर सकती है। फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन अब 170-180 करोड़ तक ही जा सकती है। सलमान खान अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रेस 3
बता दें इससे पहेल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। टाइगर जिंदा है सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। दूसरे नंबर पर है बजरंगी भाईजान। इस फिल्म ने 320 करोड़ का बिजनेस किया था।

4 of 6
रेस 3
तीसरे नंबर पर है सुल्तान। फिल्म का कुल कलेक्शन 300 करोड़ रहा था। हैरानी की बात तो ये है कि साल 2014 में आई किक भी रेस 3 से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। खैर सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने पद्मावत और बागी को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
RACE 3
ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 170 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
race 3
आंकड़ों से अलग हटकर बात की जाए यह फिल्म समीक्षकों के अलावा सलमान खान के ज्यादातर फैंस को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही। बता दें कि रेस 3 को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें