फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बच्चों की मां ने इस एक्टर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, अब उसने मांग लिए 1 अरब रुपए

Mon, 25 Jun 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अली जफर
कुछ दिन पहले पाकिस्तानी और बॉलीवुड एक्टर अली जफर पर सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था । इस मामले में मीशा ने सोशल मीडिया पर अली के चरित्र के बारे में लिखते हुए कई आरोप लगाए थे । 
विज्ञापन

2 of 7
अली जफर
अब अली ने मीशा के खिलाफ शनिवार को मानहानि का मुकदमा दायर किया है । इसमें उन्होंने 1 अरब रुपए का दावा किया है । जफर ने नोटिस में कहा, 'मीशा ने झूठे और मुझे बदनाम कर देने वाले आरोप लगाए हैं ।'
विज्ञापन

3 of 7
अली जफर
'इससे मेरी प्रतिष्ठा, छवि और जीविका को भारी नुकसान हुआ है । जो बदनामी करने वाले आरोप मेरे ऊपर लगे हैं वो पूरी तरह से झूठे हैं । इन आरोपों से मेरी छवि खराब करने की साजिश रची की गई है । यह दुर्भावनापूर्ण एक लड़ाई शुरू की गई है ।'

4 of 7
अली जफर और मीशा शफी
बता दें कि मीशा ने #MeToo कैंपेन के तहत टि्वटर पर लिखा था, 'मुझे इंडस्ट्री में रहते हुए अली जफर ने कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया । यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां थी। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सदमे भरी घटना थी।'
विज्ञापन

5 of 7
मीशा शफी और अली जफर
'अली को मैं कई साल से जानती थी और उनके साथ मैंने स्टेज भी शेयर किया था। मैं उनके इस व्यवहार से छला हुआ महसूस कर रही हूं और मैं जानती हूं कि मैं अकेली नहीं हूं।' मीशा ही नहीं अली पर और भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था । 
विज्ञापन

6 of 7
अली जफर
जर्नलिस्ट महाम जावेद ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बार अली ने उनकी कजिन को जबर्दस्ती Kiss कर लिया था। इतना ही नहीं, वे उसे रेस्टरूम में भी खींच ले गए थे ।' महाम ने कहा कि किस्मत से कजिन के फ्रेंड्स भी वहीं थे, जिन्होंने अली को वहां से धक्का देकर हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अली जफर
मेकअप आर्टिस्ट लीना घान लिखती हैं, 'मैं लंबे समय से अली के साथ काम कर रही हूं। दोस्तों के साथ कई बार वे बदतमीजी की हद पार कर जाते हैं। महिलओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं । अली के अश्लील कमेंट आज भी याद हैं । इससे पता चलता है कि उन्हें महिलाओं को सम्मान देना नहीं आता ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें