फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होते ही फैंस पर छाया ‘रेस 3’ का नशा, पहले ही दिन इतनी कमाई कर सकती है सलमान की फिल्म

Fri, 15 Jun 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
race 3
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हो गई है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज जोरों पर है। 'रेस-3' के ट्रेलर से लेकर फिल्म के गाने फैन्स को काफी पसंद आए है। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Race 3
रेस 3 फुल-ऑन एक्शन मसाला है और इस हिट फ्रेंचाईजी की खासियत रही है कि फिल्म में ट्विस्ट और टर्न भी होते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले ही दिन सलमान की यह एक्शन से भरपूर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डालेगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।
 
विज्ञापन

3 of 6
race-3
यूएई से आ रही खबरों की मानें तो फिल्म ने वहां जबरदस्त शुरुआत की है और पहले ही शो से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। सलमान खान के जिन फैंस ने फिल्म को देख लिया है, वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 
 

 

4 of 6
race 3
यूएई में लोगों पर ‘रेस 3’ का नशा चढ़ चुका है। लोगों को फिल्म में न केवल सलमान खान बल्कि इसके स्टंट्स भी खूब प्रभावित कर रहे हैं। बात करें भारत की तो यहां भी फैंस इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
salman khan race 3
रेस -3 देशभर में 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के शो पहले ही हाउसफुल चल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्टों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, फिल्म का सुपरहिट होना तय है। फिल्म पहले दिन 30-35 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Race 3
'रेस 3' को रेमो डिसूजा के निर्देशित कर रहे हैं। सलमान खान और रमेश तौरानी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें