फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय ने इस एक्ट्रेस के साथ काम करने से अभिषेक बच्चन को रोका, नहीं साइन करने दी फिल्म

Fri, 15 Jun 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
लंबे समय से अभिषेक बच्चन को काम नहीं मिल रहा था । उनकी आखिरी फिल्म साल 2016 में 'हाउसफुल 3' आई थी । ऐसी मल्टीस्टारर फिल्मों से उनके करियर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा था । फिलहाल अभिषेक अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन
यह भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है । फिल्म में विकी कौशल और तापसी पन्नू भी हैं । इसके अलावा मेकर सोनाली बोस ने अभिषेक को प्रियंका चोपड़ा के साथ अगली फिल्म ऑफर की है । यह फिल्म दिल्ली बेस्ड मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है । लेकिन...
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या नहीं चाहतीं कि अभिषेक, प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन करें । उन्होंने अभिषेक को ये फिल्म साइन करने से मना कर दिया है । दरअसल, फिल्म में अभिषेक को पिता का रोल ऑफर किया गया है ।

4 of 5
अभिषेक बच्चन
वहीं आयशा के बचपन का किरदार 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम निभाएंगी । TOI की खबर के अनुसार, ऐश का मानना है कि 'मनमर्जियां' में अभिषेक का जो रोल है उसमें करने को बहुत कुछ है । जबकि इस फिल्म में सारा फोकस जायरा के ऊपर रहेगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन
उन्होंने अभिषेक से कहा है कि किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार करें। वहीं अभिषेक कंफ्यूज हैं । अभिषेक अपने करियर से जुड़ी हर बात ऐश से शेयर करते हैं । बता दें कि अभिषेक इससे पहले प्रियंका के साथ 'दोस्ताना', 'द्रोणा' और 'ब्लफमास्टर' जैसी हिट फिल्में की हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें