काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 अप्रैल को सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में 5 साल की सजा के खिलाफ सलमान खान ने अपील की थी। सलमान खान की सजा के खिलाफ अपील पर जोधपुर कोर्ट में बहस शुरू हो गई है। कोर्ट में सलमान खान के वकील मौजूद हैं और बहस कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Salman Khan
इससे पहले मई में 7 और 17 को हुई अलग-अलग सुनवाई के दौरान सलमान के अधिवक्ता ने कोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई एक ही दिन कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद न्यायधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने दोनों मामलों में एक ही सुनवाई रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
salman khan
बता दें कि इस साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।
सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। फिलहाल सलमान बेल पर रिहा हैं और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।