सलमान खान
- फोटो : social media
साल 2024 में सलमान के पास फिल्मों की भरमार है। अभिनेता के पास एक नहीं पांच बड़ी फिल्में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। सलमान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में काम कर रहे हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म में काम करेंगे। इन फिल्मों के अलावा सलमान अपने भाई अरबाज खान की फिल्म 'दबंग 4' और साजिद नाडियाडवाल की फिल्म 'किक 2' में भी काम करेंगे। वहीं, सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में भी सलमान खान के काम करने की खबर है। हालांकि, अभिनेता के एक फिल्म के अलावा किसी भी अन्य की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।