सलमान खान दो दिन बाद उम्र के 52वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगे। इसी के साथ सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सलमान के पास जश्न के कई बहाने हैं। 27 दिसंबर को अपनी बर्थडे के साथ सलमान फिल्म की सक्सेस पार्टी भी करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
सलमान खान
सलमान भले ही बॉलीवुड के सुल्तान बन गए हों लेकिन घर पर उनकी एक नहीं चलती। सलमान के बर्थडे पर हम आपको बताते हैं घर पर सलमान कैसे रहते हैं। इस बात का खुलासा सलमान के छोटे भाई अरबाज ने किया है।
पढ़ें- 'टाइगर' के आगे पानी मांग रहा 'बाहुबली', साल की सबसे बड़ी फिल्म के साथ तोड़ डाले ये 10 रिकॉर्ड
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान
सलीम खान का पूरा परिवार पूरे बॉलीवुड में अपने उसूल और अनुशासन के लिए जाना जाता है। पूरा परिवार एक ही छत के नीचे प्यार से रहता है। तीनों भाइयों के बीच कभी भी झगड़े की खबर नहीं आइए। जानिए सलमान के बारे में अरबाज क्या कहते हैं।
पढ़ें- 150 करोड़ फीस लेकर सलमान ने कहा था 'टाइगर जिंदा है', विलेन की फीस सुनकर दिमाग हिल जाएगा
4 of 7
सलमान खान
हाल ही एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बात करते हुए अरबाज ने कहा, ‘हमारे घर में नियम है कि जब आप घर के अंदर आते हैं तो काम और स्टारडम को बाहर छोड़कर आना होता है। हमारी परवरिश ऐसे ही हुई है।’
पढ़ें- अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रही कपूर खानदान की ये बेटी, अनुष्का की तरह रॉयल होगी वेडिंग
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
अरबाज ने आगे कहा, ‘हमारे घर में ढेर सारे नौकर हैं। कई तो 20-20 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने हम सबका बचपन, हमारा लड़कपन सब देखा है। सलमान स्टार हो गए हैं तो ऐसा नहीं है कि सब उनकी खातिरदारी में लगे रहे। कई बार तो उनके देर से आने की खबर रहती है तो नौकर उन्हें चाबी थमा देते हैं कि आना तो खुद दरवाजा खोल लेना, बेल मत बजाना।’
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान
अरबाज की मानें तो सलमान हम सब भाई-बहनों में सबसे ज्यादा शरारती रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मम्मी, डैडी की डांट और पिटाई भी खूब खाई है। अभी भी जब कभी वो गलती करते हैं या बिना जानकारी दिए देर से घर आते हैं तो उनकी क्लास लगती है। घर में सभी भाई-बहन एक-दूसरे को नाम से ही पुकारते हैं।
इसके अलावा अरबाज ने बताया कि सलमान रात में 1-2 बजे भी घर लौटते हैं तो जिम जाते हैं। वो अपने करियर के लिए बहुत मेहनत करते हैं। होम प्रोडक्शन की फिल्मों और उसमें सलमान की फीस के सवाल पर अरबाज ने कहा, ‘हम उन्हें मार्केट वैल्यू के हिसाब से ही उनकी हिस्सेदारी देते हैं। उनके हां कहने भर से फिल्म का डायरेक्शन रॉकेट की गति से होने लगता है।’