फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर सलमान खान फैंस को देंगे अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, कांप जाएगा बॉलीवुड

Fri, 21 Dec 2018 07:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : File Photo
27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। बॉलीवुड के दबंग खान के बर्थडे पर हमेशा कुछ न कुछ खास होता है। हर साल की तरह इस बार भी भाईजान के जन्मदिन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबकी निगाहें इस बात को लेकर है कि क्या इस मौके पर सलमान खान की किसी नई फिल्म की घोषणा होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 - फोटो : File Photo
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों से मिले इशारे के मुताबिक 27 दिसंबर को सलमान खान 'दबंग 3' की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 'दबंग 3' का मामला काफी समय से लटका हुआ है। अरबाज खान कई बार कह चुके हैं कि फिल्म की कहानी का लेखन पूरा हो चुका है और इसे सलमान की सहमति मिल चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
dabangg - फोटो : File Photo
'दबंग' की दोनों किश्तों में राज्जो का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा भी कह चुकी हैं कि 2019 में 'दबंग 3' शुरू हो सकती है। इस बार 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा करने जा रहे हैं, जो इससे पहले सलमान के साथ 'वांटेड' बना चुके हैं। अगर 'दबंग 3' की घोषणा नहीं होती है, तो यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस मौके पर संजय लीला भंसाली की सलमान के साथ नई फिल्म की घोषणा की जा सकती है। 

4 of 5
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram
इन दोनों नई फिल्मों की घोषणा के अलावा एक तीसरी संभावना इस बात को लेकर बताई जा रही है कि सलमान की अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही अली अब्बास जाफर की फिल्म 'भारत' का पहला पोस्टर इस मौके पर रिलीज किया जा सकता है। 'भारत' की शूटिंग का काफी हिस्सा पूरा हो चुका है। जनवरी में इस फिल्म का अंतिम शिड्यूल होना है, जिसके बाद यह फिल्म पूरी हो जाएगी। भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
आपको बता दें, इस वक्त सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 12' को होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते नजर आएंगे। 'जीरो' फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रमोशन करने शाहरुख खान 'बिग बॉस' के सेट पर भी गए थे जहां पर दोनों खान ने धमाल मचाया था। 'जीरो' फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें