फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: गुस्सैल, दबंगई और भाईगीरि के लिए मशहूर सलमान खान के पास है नाजुक दिल, जानिए इनकी नेकी के किस्से

Fri, 27 Dec 2024 07:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Birthday: सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय और डांस के अलावा वे अपनी नेकदिली के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान! फैंस इन्हें 'भाई' और 'दबंग खान' भी पुकारते हैं। इनके फैंस की संख्या बेशुमार है, लेकिन ऐसे भी तमाम लोग हैं, जिनका नजरिया इनके प्रति नकारात्मक है। ऐसे लोग मानते हैं कि सलमान खान को गुस्सैल हैं और दबंगई करते हैं। मगर, इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। सलमान खान बेहद भावुक और नाजुक दिल इंसान हैं। उनकी छवि ऐसी गढ़ दी गई है बैड बॉय वाली, लेकिन सलमान खान ऐसे शख्स हैं जो बहुत सारे अच्छे काम करते हैं, जिनके बारे में लोगों को खबर ही नहीं। चलिए आज 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके नेक कार्यों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान अपने माता-पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
माता-पिता के भक्त हैं भाई 
सलमान खान के बारे में पूछने पर इंडस्ट्री में तमाम लोग उन्हें, अड़ियल, जिद्दी और किसी की नहीं सुनने वाला इंसान कह सकते हैं। लेकिन, अपने माता-पिता के लिए वे आज्ञाकारी बेटे हैं। अपने माता-पिता से सलमान सलमान भावनात्मक रूप से इस कदर जुड़े हैं कि आज भी उन्हीं के साथ रहते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक कमरे में रहने की यही वजह है कि वहां रहते हुए वे अपने माता-पिता के साथ रह पाते हैं। सलमान खान के संस्कारों की तारीफ जावेद अख्तर सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था, 'सलमान आज बहुत पावरफुल बन चुके हैं, लेकिन आज भी संस्कारों और अपनी जड़ों से जुड़े हैं। वे अपने माता-पिता को जिस कदर प्यार और सम्मान देते हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कभी अपने पिता के सामने आंख उठाकर बात नहीं की'। इसके अलावा 'एंग्री यंग मेन' सीरीज के दौरान तो सभी ने देखा था कि सलमान खान मंच पर अपने पिता के साथ कुर्सी पर नहीं बैठे थे, पूरे समय खड़े रहे थे। मताा-पिता ही क्या सलमान अपने पूरे परिवार पर ही जान छिड़कते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार
सलमान खान बहुत सारे अच्छे काम करते हैं। उन्होंने तमाम लोगों का करियर बनाया है, न जाने कितने लोगों को ब्रेक दिलाया है। स्टारकिड्स को लॉन्च करने के साथ-साथ कई सामान्य लोगों को काम दिलाने में भी भाई आगे रहे हैं। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे डेली वेज वर्कर की आर्थिक मदद को आगे आए थे। उन्होंने ने स्पॉटब्वॉय, तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन जैसे 25 हजार डेली वेज वर्कर को आर्थिक मदद देने की जिम्मेदारी उठाई। 

4 of 7
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कैंसर पीड़ित बच्ची की एक पुकार पर दौड़े पड़े थे सलमान 
समाज सेवा से जुड़े कार्यो में भी वे आउट ऑफ द बॉक्स जाकर दूसरों की मदद करते हैं। उनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। बात कई साल पुरानी है। एक कैंसर पीड़िता बच्ची की ख्वाहिश पूरी करने के लिए सलमान खान एक पुकार में चले आए थे। दअसल, स्माइल फाउंडेशन की मदद से एक कैंसर पीड़िता बच्ची का उपचार चल रहा था। बच्ची की हालत गंभीर थी। ऐसे में उसने अपनी आखिरी ख्वाहिश बताई की उसे सलमान खान से मिलना है। सलमान खान की टीम के इस संदर्भ में एक मेल किया गया। सलमान खान की तरफ से तुरंत जवाब आया और पहला सवाल किया गया कि इस बच्ची का इलाज ठीक से हो रहा है या नहीं? अगर इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा हो तो हम मदद करने को तैयार हैं। अच्छे से अच्छा उपचार बच्ची को मिलना चाहिए। उस वक्त सलमान खान कहीं विदेश में शूटिंग कर रहे थे। अगले दिन उन्होंने वापसी की और रात में उनका विमान मुंबई लैंड हुआ। अगले दिन सुबह ही फोन आया कि बच्ची से कहां मिलना है सलमान खान को? अफसोस कि महज एक घंटे पहले बच्ची यह दुनिया छोड़ गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोन मैरो डोनेट करने वाले पहले भारतीय माने जाते हैं
सलमान खान को बोन मैरो दान करने वाले पहले भारतीय शख्स के रूप में जाना जाता है। उन्होंने साल 2010 में अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर बोन मेरो डोनेट किया था और एक नन्ही बच्ची की जान बचाई थी। सलमान खान सिनेमा जगत के सितारों के लिए मुश्किल घड़ी में हमेशा मदद के लिए आगे आए हैं। राखी सावंत खुद मीडिया के सामने कह चुकी हैं कि उनकी मां के उपचार में सलमान खान ने आर्थिक मदद दी। इसके अलावा ‘आशिकी’ स्टार राहुल रॉय के उपचार में भी उन्होंने आर्थिक मदद दी थी। राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि सलमान खान ने मुश्किल दौर में उनकी आर्थिक मदद की और उनके मेडिकल बिल भी भरे। इसके अलावा मशहूर टीवी एक्टर कवि कुमार आजाद, यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डॉ. हंसराज हाथी के इलाज में भी सलमान खान ने आर्थिक मदद दी खी। 10 जुलाई, 2018 को कवि कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए। सलमान खान की संस्था 'बीईंग ह्यूम फाउंडेशन' है। उसका एक डॉक्टर रोज गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बैठा करता था। बीमारी की गंभीरता के हिसाब से मरीज को दूसरे डॉक्टर के पास ट्रांसफर किया जाता है और सीधा पैसा उसके अकाउंट में भेज दिया जाता, जो इलाज कर रहा होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पेटिंग बनाने का रखते हैं हुनर
परदे पर सलमान खान के अभिनय का हुनर तो आपने देखा होगा। लेकिन, उनके अंदर एक आर्टिस्ट भी है। सलमान खान पेटिंग भी बनाने के शौकीन हैं। कोई सोच सकता है कि परेद पर जबर्दस्त एक्शन करने वाला यह कलाकार रंगों के साथ खेलना जानता है और रचनात्मकता कूट-कूटकर भरी है। सलमान अपनी पेंटिग्स की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। राजा रवि वर्मा, अबनिंद्रनाथ टैगोर और वीएस गायतोंडे जैसे महान कलाकारों के साथ उनकी पेंटिंग एग्जीबिशन में भी लगाई जा चुकी हैं। सलमान खान अपनी पेटिंग सऊदी अरब के शाही दरबार में मंत्री तुर्की अललशिख को भी तोहफे में दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यारों के यार हैं सलमान खान
अभिनेता सलमान खान यारों के यार हैं। कितनी ही फिल्मों में उन्होंने सिर्फ दोस्ती-यारी निभाते हुए कैमियो भूमिका की हैं, वह भी बिना किसी फीस के। अक्सर सलमान खान के घर पर दोस्तों की महफिल सजती है। वे दोस्तों को महंगे तोहफे देने में कभी पीछे नहीं रहते और जरूरत पड़ने पर मदद भी दिल खोलकर करते हैं। रवीना टंडन तो उनसे जुड़ा किस्सा सार्वजनिक रूप से बता चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म का निर्माण किया था। नाम था स्टंप्ड। उस वक्त इस फिल्म में एक डांस नंबर के लिए रवीना किसी बड़े चेहरे की तलाश में थीं, लेकिन फिल्म का बजट कम था। उन्होंने हर उस स्टार से मदद की गुहार लगाई, जिन्हें वे अपना मानती थीं। लेकिन, सभी ने बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया। फिर वे सलमान के पास पहुंचीं। बिना कुछ पूछे या जाने सलमान ने हां कह दी और सिर्फ इतना पूछा कि शूटिंग कब करनी है? सलमान सेट पर पहुंच भी गए और जब रवीना ने उनसे फीस के बारे में पूछा तो उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि मैं तुमसे पैसे कैसे ले सकता हूं?

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें