भाईजान, सल्लू या फिर सलमान खान दुनिया चाहे इन्हें किसी भी नाम से बुलाए लेकिन सलमान खान की शख्सियत का हर कोई दीवाना है। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्में बॉलीवुड के सुल्तान जिसपर भी अपना हाथ रख देते हैं उनकी किस्मत बना देते हैं। सलमान एक फेमस स्टार के साथ-साथ फिल्म निर्माता और एक शानदार टीवी होस्ट भी हैं। सलमान की फिल्में जितनी रोचक होती हैं उतनी ही उनकी रियल लाइफ भी रोचक रही है। आइए आज सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-