फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के साथ 10 किलोमीटर तक चलाई साइकिल, VIDEO वायरल

Fri, 23 Nov 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : instagram
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है । शूटिंग से समय निकालकर सलमान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में आयोजित एक एडवेंचर फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे । यहां उन्होंने माउंटेन साइकिल रेस में हिस्सा लेकर फेस्टिवल का उद्घाटन किया । 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : instagram
रेस के दौरान अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी सलमान के साथ साइकल चलाई । सलमान ने करीब 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई । साइकिल चलाते हुए सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है । 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : instagram
इस फेस्टिवल में सलमान अरुणाचल प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। अपने चहेते अभिनेता को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट’ के बाल कलाकार मार्टिन रे भी मौजूद थे।

4 of 5
salman khan - फोटो : instagram
बता दें कि सलमान खान को रिसीव करने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे थे । सलमान खान और रिजिजू की दोस्ती काफी पुरानी है । सलमान खान पिछले 12 दिन से लुधियाना के हयात रिजेंसी में ठहरे थे। वह देर रात होटल से चेकआउट कर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : instagram
सुबह दो कारों में दो अन्य लोगों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और सीधा अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान आसपास के लोगों को सलमान के आने की भनक तक नहीं लगी। एयरफोर्स स्टेशन के बाहर और आसपास कड़ी सुरक्षा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें