फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के इस लुक की फैन हुई ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, फोटो पर किया कमेंट

Wed, 17 Apr 2019 09:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान इस ईद पर अपने फैन्स के लिए फिल्म 'भारत' का तोहफा पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान के कई रुप हैं जो समय-समय पर बतौर पोस्टर शेयर किए गए हैं। सलमान के फैन्स को उनके ये अलग-अलग लुक बेहद पसंद आ रहे हैं। सलमान की इस फिल्म के पोस्टर की बात करे तो वह कभी बूढे़ तो कभी जवान के लुक में दिख रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान की फिल्म के पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में हॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन दीवा पेरिस हिल्टन ने भी सलमान के रेट्रो लुक वाले पोस्टर को बेहद पसंद किया है। दरअसल, सलमान ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिस पर पेरिस का कमेंट आया है। उन्होंने एक सिंबल शेयर कर कमेंट किया है।  
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : instagram
इस पोस्टर में सलमान का लुक 1990 के दशक की याद दिला रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था, 'जवानी हमारी जानेमन थी! 'भारत' की जवानी' वह पोस्टर में एक सर्कस कलाकार के कपड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्टाइलिस्ट चश्मा भी पहना हुआ है।  बता दें कि 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है।

4 of 5
सलमान खान. भारत - फोटो : self
फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था। फिल्म 'भारत' में भी अली अब्बास जफर कुछ ऐसा ही पेश करने वाले हैं। जिसमें सलमान खान के किरदार के जरिए आजादी के बाद से लेकर अब तक का समय फिल्म में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान. भारत - फोटो : self
फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक बार फिर कटरीना कैफ होंगी। बाकी के कलाकारों में अभिनेत्री दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 5 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें