फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ से करोड़ों कमाने वाले सलमान की धोखाधड़ी, ब्लैकलिस्टेड हुई 'बीइंग ह्यूमन'

Thu, 15 Feb 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में जहां बॉक्सऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हैं वहीं वह सोशल वर्क करने के लिए भी लगातार चर्चा में रहते हैं। सलमान ने सोशल वर्क के लिए 2007 में एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की स्थापना की लेकिन अब उनके इस एनजीओ पर गंभीर आरोप लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
दरअसल, सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन बीएमसी के निशाने पर हैं और एनजीओ को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। बीइंग ह्यूमन पर आरोप है कि उसने बीएमसी के साथ वादाखिलाफी की है जिसके बाद बीएमसी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को बांद्रा इलाके में डायलसिस यूनिट लगाने थे, जिससे गरीबों को सस्ते इलाज की सुविधा मिले लेकिन एनजीओ ने इन यूनिट्स को नहीं लगाया।

4 of 5
salman khan
बीएमसी के अस्पतालों में डायलसिस कराने का खर्च 350 रुपए आता है। इसको कम करने के लिए बीएमसी ने दूसरे एनजीओ से भी सेवा लेने का टेंडर निकाला था जिसमें बीइंग ह्यूमन ने भी आवेदन किया था। सलमान के फाउंडेशन ने डायलसिस की लागत 339.25 रुपए ऑफर की थी लेकिन वह अपना वादा पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
बता दें कि, दिसंबर 2016 में बीएमसी ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी के तहत 199 डायलसिस यूनिट लगाने का प्रोजेक्ट बनाया था। जिसमें से 24 यूनिट बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को पाली हिल इलाके में लगाने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें