सिंगर मीका सिंह ने मुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के शुभारंभ के मौके पर ' भाईजान' के गाने गाकर ना सिर्फ दर्शको को झुमाया बल्कि अपनी खुशी भी जाहिर की। मीका सिंह ने सलमान के दो गाने- 'आज की पार्टी' और 'जुम्मे की रात' पर परफॉर्म किया। इसका ऐलान उन्होंने पहले ही ट्विटर पर कर दिया था।