फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने मेकअप आर्टिस्ट के बेटे की शादी में अचानक की एंट्री, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

Fri, 13 Dec 2019 03:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan at makeup artist son wedding - फोटो : instagram
सलमान खान (Salman Khan) को सिनेमाजगत में उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। चाहे बॉलीवुड का का कोई सुपरस्टार हो या फिर सिक्योरिटी गार्ड हर एक के साथ वह अपने रिश्ते बखूबी निभाते हैं। इसी वजह से उन्हें 'भाईजान' भी कहा जाता है। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके बावजूद वह अपने मेकअप आर्टिस्ट राजू के बेटे की शादी में पहुंचे। सलमान के अचानक पहुंचने ही फंक्शन में मौजूद सभी लोग चौंक गए। इस खास मौके पर सलमान ने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तस्वीरों में सलमान खुश नजर आए। यह शादी समारोह मुंबई में ही था। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan at makeup artist son wedding - फोटो : instagram
मेकअप आर्टिस्ट राजू सलमान के साथ कई साल से काम कर रहे हैैं। ऐसे में सलमान ने भी राजू के बेटे की शादी समारोह में पहुंचकर उनका मान बढ़ाया। सामने आई तस्वीरों में सलमान गौरव नाग और हर्षा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान ने काले रंग की शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। जबकि दुल्हन ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन और दूल्हे ने काले रंग का कोट-पैंट सफेद शर्ट के साथ पहना था। 
विज्ञापन

3 of 5
Sohail, HImesh and Johny - फोटो : Instagram
सलमान के बाद इस शादी समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। जिसमें सलमान के छोटे भाई सोहेल खान, हिमेश रेशमिया, जॉनी लीवर, मनीष पॉल और टीवी अभिनेता असगर अली का नाम शामिल है। इस शादी समारोह की तस्वीरों और वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। फिल्मों की की बात करें तो सलमान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और सोहेल खान के अलावा कई अन्या कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। 
 

4 of 5
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में अरबाज से सलमान की शादी के बारे में पूछा गया। जवाब में अरबाज ने कहा- 'लोगों की पूरी जिंदगी गुजर गई ये सवाल करते-करते कि सलमान कब शादी करेंगे?लोग थकते नहीं हैं? वो जब शादी करेंगे तो खुद बता देंगे।' इसके बाद अरबाज ने अपनी दूसरी शादी के बारे में भी बात की। अरबाज माॅडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman arbaaz - फोटो : social media
ई टाइम्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं और मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं। मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं। जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।'

शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, बोले- मेरी शादी के बारे में मेरे पिता ने बताया या मां ने...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें