फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL VIDEO: सलमान खान ने घोड़े के साथ किया अनोखा नाश्ता, हरी पत्तियां खाते दिखे 'दबंग खान'

Fri, 10 Apr 2020 05:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज कल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सलमान खान वक्त वक्त पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अनोखा नाश्ता करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
दरअसल सलमान खान ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें सलमान खान अपने घोड़े को हरी पत्तियां खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में खास बात है कि वही पत्तियां खुद सलमान खान भी खाते जा रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद माई लव।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter
याद दिला दें कि लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर ही फंस गए हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो बता रहे हैं कि निर्वान (सोहेल खान का बेटा) ने तीन हफ्तों से अपने पिता को नहीं देखा है। सलमान आगे बताया था कि वो फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए वहां गए थे और फिर लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस कर रह गए। इसके साथ ही सलमान ने खुलाया किया था कि उनके पिता सलीम खान भी पिछले तीन हफ्तों से घर पर अकेले हैं।

4 of 5
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट किया था। सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर किसी मस्जिद के बाहर की थी जबकि दूसरी कब्रिस्तान के बाहर की। इन दोनों तस्वीरों में कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा था। इनके जरिए सलमान ने ये बताने की कोशिश की थी कि शब-ए-बरात पर लोगों ने लॉकडाउन का किस तरह पालन किया और वो घर से बाहर नहीं निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhe - फोटो : social media
बात सलमान खान के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार सलमान खान दबंग 3 में नजर आए थे। वहीं सलमान खान जल्दी ही फिल्म राधे में नजर आएंगे। राधे सलमान खान की फिल्म वांटडे का सीक्वल बताई जा रही है। फिल्म को निर्देशन प्रभु देवा करेंगे। फिल्म में एक बार फिर सलमान की जोड़ी दिशा पाटनी के साथ बनेगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें