फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस का असली नाम कियारा आडवाणी नहीं, सलमान की सलाह पर रखा था ये नाम

Fri, 21 Jun 2019 08:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी आज (21 जून)रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में कियारा का किरदार और अंदाज ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं फैंस सुबह से ही कियारा और शाहिद की फिल्म कबीर सिंह को लेकर पॉजीटिव रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि क्या है कियारा आडवाणी का रियल नेम और किसके कहने पर उन्होंने बदला था अपना नाम।
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : amar ujala
दरअसल  वूट के 'फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2' के एक एपिसोड में कियारा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका असली नाम कियारा नहीं है बल्कि आलिया है। कियारा ने कहा था-'आलिया मेरा फर्स्ट नेम है। आलिया भट्ट की वजह से सलमान ने मुझे इसे बदलने का सुझाव दिया, क्योंकि बॉलीवुड में एक ही नाम की दो अभिनेत्रियां नहीं हो सकती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani
इसके बाद शो में कियारा ने कहा था-'बदलाव का सुझाव उन्होंने दिया, लेकिन 'कियारा' नाम का चुनाव मैंने किया। अब तो मेरे माता-पिता ने भी मुझे कियारा कहकर बुलाना शुरू कर दिया है।'

4 of 5
kiara advani at akash ambani engagement
बता दें कि कियारा और शाहिद की कबीर सिंह को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।करण जौहर ने तो फिल्म देखने के बाद शाहिद को मॉर्डन देवदास का टैग दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि कबीर सिंह को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म तेलुगू ब्लॉबस्टर अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी को भी संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani
गौरतलब है कि 2014 में कियारा ने फिल्म फुगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'मशीन', 'लस्ट स्टोरीज', 'कलंक' और कबीर सिंह भी उनके खाते में शामिल हैं। वहीं 'भारत आने नेनु', 'विनया विधेया रामा' जैसी साउथ इंडियन फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें