फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट पर पहुंच 4 घंटे तक ऐश्वर्या पर चीखते रहे थे सलमान, समझाने पहुंचे शाहरुख को भी नहीं बख्शा

Tue, 16 Apr 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman khan, shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख और सलमान की दोस्ती अक्सर पार्टियों और फिल्मों में देखी जाती है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो रोल करते नजर आए हैं हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के बीच दुश्मनी ने बॉलीवुड को दो भागों में बांट दिया था। एक तबका शाहरुख का सपोर्टर माना जाता था तो एक तबका सलमान सपोर्टर। आखिर क्यों बॉलीवुड के दोनों खान के बीच अचानक दरार आई थी।
विज्ञापन

2 of 7
salman khan, shah rukh khan - फोटो : file photo
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2002 में हो चुकी थी जब सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच भी दूरियां बढ़ने लगी थीं। एक दिन चलते-चलते के सेट पर सलमान ने आकर खूब बदतमीजी की थी। पहले चलते-चलते में शाहरुख के साथ रानी मुखर्जी की बजाय ऐश्वर्या राय थीं। फिल्म से जुड़े एक शख्स ने बताया था कि करीब चार घंटे तक सलमान का ड्रामा चलता रहा था और वो ऐश्वर्या राय का उत्पीड़न कर रहे थे। जब शाहरुख ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो सलमान ने कॉलर पकड़ लिया। इस घटना के लिए सलमान ने कोई माफी नहीं मांगी। 
विज्ञापन

3 of 7
shah rukh khan - फोटो : file photo
सेट पर सलमान के इस रवैये की वजह से ऐश्वर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसी साल सलमान और ऐश्वर्या के बीच ब्रेकअप हुआ था। वहीं इस घटना के बाद सलमान और शाहरुख के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई। फिर 16 जुलाई 2008 को कटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरुख दोनों को इनवाइट किया गया।

4 of 7
salman khan, shah rukh khan - फोटो : social media
पार्टी में सलमान और शाहरुख समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। कहा जाता है पार्टी से कुछ दिन पहले सलमान ने कटरीना को प्रपोज किया था जिसे कटरीना ने स्वीकार कर लिया था। कटरीना के जन्मदिन में जब सलमान, शाहरुख से मिले तो उन्होंने उनकी पूर्व-प्रेमिका ऐश्वर्या राय के नाम पर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
salman khan - फोटो : file photo
वहीं सलमान भी शाहरुख को उनके रियलिटी शो क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं की कम टीआरपी को लेकर कमेंट कर रहे थे जबकि उसी दौरान प्रसारित हो रहे शो दस का दम को दर्शक काफी पसंद करते थे। दोनों के बीच मस्ती चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते ये मजाक इतना बुरा हो जाएगा इस बात की किसी को उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 7
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media
हालत बिगड़ने लगे और फब्तियां तेज होती गईं। शाहरुख खान के साथ गौरी भी पार्टी में मौजूद थीं। बात न बढ़े इसलिए गौरी तुरंत ही शाहरुख को खींचकर पार्टी के बाहर ले गईं। वहीं पार्टी में आए आमिर खान ने सलमान खान को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
salman khan, shah rukh khan - फोटो : social media
सालों तक दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बने रहे फिर शाहरुख ने कई मौकों पर दोस्ती का हाथ बढ़ाया और आखिरकार सलमान भी मान गए। दोनों का सामना नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हुई जहां सलमान ने पहल करते हुए शाहरुख को गले लगा लिया। इसके बाद से दोनों ने कड़वी बातों को भुला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें