हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक और रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज किया गया । कहा जा रहा है कि यह फिल्म बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी । इसके टीजर को 18 घंटे में डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए थे । फिल्म 29 जून को रिलीज होगी ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर
टीजर देखने के बाद दर्शक रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं । ये रणबीर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है । खबरों की मानें तो रणबीर की 'संजू' से सलमान खान को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है ।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
सलमान खान की 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है । वहीं 'संजू' 29 जून को । 'रेस 3' को कमाई और कुछ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 14 दिन का समय मिलेगा । जब 'संजू' रिलीज हो जाएगी तो 'रेस 3' के दर्शकों में भारी गिरवाट आ सकती है ।
4 of 5
सलमान खान
दोनों ही फिल्में ईद पर रिलीज होगी । उम्मीद की जा रही थी कि 'रेस 3' 300 करोड़ का आंकड़ा छुएगी । लेकिन अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है । 'टाइगर जिंदा है' जैसी शानदार फिल्म ने भी 16 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।
कहीं ना कहीं रेमो डिसूजा की 'रेस 3' राजकुमार हिरानी की संजू के सामने धुंधली पड़ती नजर आ रही है। जहां संजू को फैंस ने सिर आंखों पर बिठा लिया है.. वहीं, 'रेस 3' के पोस्टर्स को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।