फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखेगी सलमान-कटरीना की LOVE केमेस्ट्री, 'सुल्तान' ने उठाया 'टाइगर जिंदा है' के सीक्वल से पर्दा

Sun, 10 Jun 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger zinda hai
'एक था टाइगर','टाइगर जिंदा है' के बाद फैंस को इसके सीक्वल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। दोनों में फिल्मों में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। यशराज की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
tiger zinda hai
अब इसी फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर सलमान के फैंस खुश हो जाएंगे। ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद अब जल्द ही इसका सीक्वल बनने जा रहा है। इस बात को कन्फर्म किया है फिल्म के हीरो सलमान खान ने।
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
जी हां ‘रेस 3’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या उनकी हिट फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल भी बनने जा रहा है तो इस पर सलमान खान ने कहा कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी है। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर सलमान ने तुरंत फिल्म का नाम भी बता दिया।

4 of 5
Salman Khan
सलमान ने कहा कि ‘टाइगर जिंदा है’ के सीक्वल का नाम ‘जोया जिंदा है’ होगा। अब चाहे आप इसे सलमान खान का मजाक समझकर मुस्कुरा लें या फिर उनके इशारों को समझ लें। अब सलमान ने ये बात मजाक में कही या फिर सच में इस बात का खुलासा तो फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
race 3
सलमान फिलहाल 'रेस 3' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 जून को ईद पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह रिऐलिटी शो 'दस का दम' में भी बिज़ी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें