फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर पहले भी धमाल मचा चुके हैं सलमान, सभी फिल्म हुईं थी ब्लॉकबस्टर

Thu, 20 Apr 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके पर ही फिल्में रिलीज करते रहे हैं। एक तरह से उन्होंने ईद के त्योहार को अपनी फिल्मों के लिए बुक रखा है जिसका उन्हें फायदा भी हुआ है। ईद पर उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं वो सभी ब्लॉकबस्टर रही हैं। सलमान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी इस साल ईद पर रिलीज होगी। 

एक नजर ईद पर रिलीज हुई सलमान की अब तक की फिल्मों पर:
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान
सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' 2009 में ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने अंडरकवर पुलिस अफसर का रोल प्ले किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसने कमाई का नया रिकॉर्ड कायम किया। इस फिल्म से पहले सलमान की तीन-चार फिल्में रिलीज हुईं थीं जिनमें 'युवराज', 'मैरीगोल्ड', 'हीरोज' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान
इसके बाद 2010 में फिल्म 'दबंग' ईद पर रिलीज हुई। इसमें भी सलमान ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म का रॉबिन हुड पांडे का उनका किरदार काफी पॉपुलर हुआ। 'दबंग' हिट रही और इसने सलमान के सक्सेस ग्राफ को और बढ़ा दिया।

4 of 8
सलमान खान
2011 में आई फिल्म 'बॉडीगार्ड' भी ईद पर रिलीज हुई और जो इसने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया वो सभी ने देखा। ये फिल्म भी हिट रही और सलमान की फैन फॉलोइंग में भी खूब इजाफा हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान
फिल्म 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 8
सलमान खान
2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'किक' भी ईद के आसपास रिलीज हुई। ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला की पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू थी और यही वो पहली फिल्म थी जिसके जरिए सलमान ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री की।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान
इसी तरह से 2015 में आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने भी ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर जलवे दिखाए और सलमान के स्टारडम के और बढ़ाया। सलमान की इस फिल्म ने इतनी कमाई की कि ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान
वहीं पिछले साल आई सलमान खान स्टारर 'सुल्तान' भी ईद पर रिलीज हुई और ये ब्लॉकबस्टर रही और अब उम्मीद लगाई जा रही है इस साल ईद पर रिलीज होने वाली 'ट्यूबलाइट' कमाई के रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें