ईद को बीते एक दिन भी नहीं गुज़रा है कि फिल्म इंडस्ट्री के सुल्तान सलमान खान ने अगले साल की ईद भी बुक कर ली है। यानी अगले साल की ईद पर दर्शकों को ईदी की देने की तैयारी दबंग खान जल्द ही करने वाले हैं। यह ईदी और कुछ नहीं बल्कि सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म इंशाअल्लाह है।
विज्ञापन
2 of 4
salman khan
- फोटो : social media
फिल्म बड़ी इसलिए है क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली करने वाले हैं। फिल्म पद्मावत के बाद संजय लीला भंसाली सीधे इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी ही होगी। इसके अलावा फिल्म की एक और खास बात है, कि इस बार फिल्म में दबंग खान की लव इंट्रेस्ट आलिया भट्ट होंगी।
विज्ञापन
3 of 4
salman khan
- फोटो : social media
हालांकि इनकी जोड़ी पर काफी उंगलियां उठाई गईं और आलोचनाएं भी हुई, लेकिन निर्माताओं की मानें तो फिल्म में सलमान 40 साल के आदमी के किरदार में होंगे वहीं आलिया भट्ट अपनी उम्र के हिसाब का ही किरदार करने वाली हैं। बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से भी दर्शकों को बहुत आस है। आखिर ऑल टाइम फेवरेट सलमान खान और सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कौन एक साथ नहीं देखना चाहता।
दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कब होगी यह अभी तक पता नहीं चला है। जहां एक तरफ सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं वहीं आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ वाराणसी में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं।