फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Release: पिछले पांच साल में बॉक्स ऑफिस को सिर्फ एक बार मिली ईदी, फ्लॉप की लिस्ट में सलमान समेत कई सितारे

Sat, 22 Apr 2023 12:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते पांच सालों में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और अजय देवगन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक की फिल्में रिलीज हुईं। आइए जानते हैं कि इनमें से किसने सफलता का स्वाद चखा और कौन सी मूवी बुरी तरह फ्लॉप रही। 
विज्ञापन
1 of 6
किसी का भाई किसी की जान-रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की है। इस मूवी से फैंस, भाईजान और ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म के ईद के मौके पर रिलीज होने के बाद भी इसे लेकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो, इसने शुक्रवार यानी अपनी रिलीज डे पर भारत में 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो सलमान खान के 10 साल की फिल्मों में से सबसे बुरी ओपनिंग मानी जा रही हैं। आइए अब देख लेते हैं कि पिछले पांच सालों में ईद के मौके पर किन-किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी और किसका कारोबार कितना रहा-
विज्ञापन

2 of 6
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
ईद के मौके पर दस्तक देने वाली सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म के ओपनिंग डे के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, भाईजान की इस मूवी ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी खराब शुरुआत सलमान की साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रेडी' की भी नहीं थी। 'रेडी' ने अपने ओपनिंग डे पर 13.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

Raftaar: रफ्तार ने द कपिल शर्मा के शो को बताया 'शोशेबाजी', वायरल होने पर डिलीट किया वीडियो
विज्ञापन

3 of 6
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ साल 2022 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसमें अजय के अलावा अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार भी थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और देखते ही देखते फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई। 

Aamir-Salman Khan: ईद पर सलमान-आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर, कर डाली 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड

4 of 6
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' ने भी साल 2022 में ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसका ओपनिंग कलेक्शन तो 6.5 करोड़ रुपये रहा। लेकिन, इसका ओवरऑल कारोबार महज 24.4 करोड़ रुपये पर सिमट गया। इस तरह टाइगर की इस फिल्म ने डिजास्टर की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। 

KKBKKJ Day 2 Collection: ईद के दिन भी 20 करोड़ के पार जाते नहीं दिख रहे सलमान, बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत
विज्ञापन

5 of 6
राधे - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' साल 2021 में ईद के मौके पर बड़े पैमाने पर रिलीज की गई थी। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन महज 1 लाख रुपये रहा। राधे में ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सबकुछ था, लेकिन ऐसा नहीं जो दर्शकों को लुभा सके, यही कारण रहा कि फैंस इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। वहीं, कोरोना महामारी भी इसके फ्लॉप का एक बड़ा कारण रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने साल 2019 में अपनी फिल्म 'भारत' के जरिए फैंस को ईदी दी। इस मूवी को 4650 स्क्रीन पर रिलीज किया गया और फैंस ने भी एक्टर को रिटर्न गिफ्ट दिया। 'भारत' के ओपनिंग डे का कलेक्शन 42.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं, इस फिल्म ने टोटल 211 करोड़ रुपये की कमाई की। सलमान की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें