फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-ऐश्वर्या की फिल्मी लवस्टोरी ने पूरे किए 20 साल, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Tue, 18 Jun 2019 06:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hum Dil De Chuke Sanam - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बहुचर्चित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म से जुड़े 5 दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
hum dil de chuke sanam - फोटो : file photo
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक दिसंबर 1997 में स्क्रीन न्यूजपेपर में इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म के नाम से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म का नाम पहले 'दिल तो हमने दे दिया सनम' था। बाद में इसका नाम 'हम दिल दे चुके सनम' रखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
hum dil de chuke sanam - फोटो : file photo
फिल्म के मेकिंग वीडियो में संजय लीला भंसाली ने फिल्म के ऐश्वर्या के सुसाइड सीन के बारे में जिक्र किया है। संजय ने वीडियो में बताया कि ऐश्वर्या नंदिनी के किरदार में इतनी खो गई थी कि बिना ग्लिसरीन के ही उनकी आंखे नम हो गई थीं। 

4 of 6
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
'हम दिल दे चुके सनम' ( Hum Dil De Chuke Sanam) फिल्म की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली गुजरात रिसर्च के लिए गए थे। भंसाली के साथ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार थे। वह चाहते थे कि वह भुज और कच्छ के संस्कृति को करीब से देखें और उसे स्क्रीन पर उतारे। 90 के दशक में यह ऐसी पहली फिल्म थी जिसके लिए डायरेक्टर ने इतना रिसर्च काम किया था। इस तरह का रिसर्च काम केवल पीरियड फिल्म के लिए किया जाता था।  
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में सलमान खान के साथ दूसरी बार काम किया था। इससे पहले दोनों ने खामोशी- 'द म्यूजिकल ड्रामा' फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म के मेकिंग वीडियो में भंसाली ने कहा था- 'सलमान और मैं एक खास रिलेशनशिप शेयर करते हैं। फिल्म में जिस किरदार की जरूरत थी सलमान की पर्सनालिटी में मुझे वो किरदार एक दम सटीक लगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ajay Devgn and Aishwarya - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली को हमेशा ऐसा लगता था कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक अच्छे डायरेक्टर बनेंगे। 'हम दिल दे चुके सनम' के रिलीज के 9 साल बाद अजय देवगन ने 'यू मी और हम' फिल्म डायरेक्टर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें