बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस का प्यार बेशुमार होता है लेकिन कई बार यह प्यार सेलेब्स को डरा देता है। ऐस ही कुछ देखने को मिला एक फिल्म सेट पर, जहां एक दुल्हन अपनी शादी छोड़कर एक्टर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंच गई। बता दें कि ये वाकया दिल्ली का है।
दरअसल दिल्ली में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का शूट चल रहा था। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दुल्हन अपनी शादी से शूटिंग सेट पर भागकर आ गई और एक्टर से मिलने के लिए खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
3 of 6
Vikrant Massey
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 6 जून का है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के साकेत इलाके में चल रही थी। इसी दौरान एक दुल्हन सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर शूटिंग सेट पर पहुंच गई। दुल्हन लगातार रो रही थी और एक्टर से मिलने की बात कर रही थी।
4 of 6
Vikrant Massey
- फोटो : social media
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन न सिर्फ विक्रांत मैसी से मिलने की जिद कर रही थी बल्कि बार बार कह रही थी कि उसे शादी नहीं करनी है। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं मानी तो एक्टर ने उससे मुलाकात की।
विज्ञापन
5 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन के साथ विक्रांत ने बातचीत की और काफी देर तक उसे शादी में लौटने के लिए मनाते रहे लेकिन दुल्हन ने बात न मानी। जिसके बाद सिक्युरिटी टीम को दखल देना पड़ा और पुलिस को शूटिंग सेट पर बुलाया गया। वहीं इस वाकये से विक्रांत सहम गए थे।
गौरतलब है कि फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ बेस्ड कहानी है। फिल्म में दीपिका लीड रोल में हैं। जबकि विक्रांत पहले उनके बिजनेस पार्टनर और बाद में लवर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।