फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 में नाम आते ही इंस्टा पर एक्टिव हुई सलमान की ये एक्ट्रेस, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Sun, 09 Jun 2019 05:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ वक्त से फिल्मों से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जरीन अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जरीन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में जरीन बबल्स उड़ाते नजर आ रही हैं। वीडियो में जरीन की क्यूटनेस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Zareen Khan
दरअसल जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमे वो (जरीन) बबल्स बनाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में जरीन ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि जरीन खान का नाम बिग बॉस 13 में शामिल हो सकने वाले कंटेस्टेंट्स में भी शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Zareen Khan
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जरीन ने कैप्शन दिया है 'जब आप खुश हों और आपको पता हो कि ये बबल्स उड़ते हैं।' वहीं जरीन के वीडियो पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई जरीन को क्यूट बता रहा है तो कोई उन्हें स्वीट बता रहा है।

4 of 6
zareen khan
बता दें कि जरीन ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जरीन सलमान खान के साथ लीड रोल में थीं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही जरीन की ऐश्वर्या राय से तुलना की जाने लगी थी और उन्हें ऐश्वर्या का लुक अलाइक बताया जाने लगा था।
 
विज्ञापन

5 of 6
Zareen Khan
वीर के अलावा जरीन खान 'हाउसफुल 2', 'रेडी', 'हेट स्टोरी 3', 'वजह तुम हो', 'अक्सर 2' और '1921' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zareen khan
न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि जरीन पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि जरीन पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' में नजर आईं
थी। वहीं वो एक और पंजाबी फिल्म डाका में भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें