फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है ये विदेशी मॉडल, जिसके साथ 'भारत' की वर्दी में दिखे रणबीर कपूर, वर्ल्ड कप 2019 से है कनेक्शन

Sun, 09 Jun 2019 05:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर और मॉडल एलिना फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर न होकर भी सोशल मीडिया पर काफी नजर आते हैं। दरअसल रणबीर के फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में रणबीर की एक नई सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सेल्फी में रणबीर एक मॉडल के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस सेल्फी को वर्ल्ड कप 2019 से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
ranbir kapoor - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में रणबीर का एक एड वीडियो सामने आया है। जिसमें वो क्रिकेट मैच देखते और टीम इंडिया को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं जो सेल्फी सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें रणबीर टीम इंडिया की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि जो फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें रणबीर  मॉडल एलिना फर्नांडीज के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल एलिना फर्नांडीज ने रणबीर के साथ सेल्फी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया था। जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि एलिना फर्नांडीज एक इंडियन-अमेरिकन मॉडल हैं। एलिना सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। 

4 of 6
Ranbir Kapoor with fan - फोटो : twitter
रणबीर कपूर का एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके कारण रणबीर को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने फैन को अपने साथ बैठने तक को नहीं बोला था और फैन नीचे जमीन पर बैठा था जबकि एक्टर खुद सोफे पर था।
विज्ञापन

5 of 6
ranbir kapoor
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म शूट के कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। वहीं रणबीर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। एक तरफ जहां फिल्म सुपरहिट थी तो वहीं रणबीर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranbir kapoor - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर आलिया भट्ट को ही डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें