फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी बुलंद हैं ठगों के हौसले, सलमान की हीरोइन के साथ हुई धोखाधड़ी

Fri, 03 Apr 2020 03:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sneha ullal, salman khan - फोटो : file photo
पूरे देश में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। ये वायरस लोगों को अपनी गिरफ्त में न ले पाए इसलिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों से ऑनलाइन जरूरत का सामान मंगा रहे हैं। लेकिन ऐसे वक्त में ठगी करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sneha ullal - फोटो : file photo
ताजा मामला सलमान खान की फिल्म लकी से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल और उनके परिवार का आया है। बताया जा रहा है उन्होंने घर का कुछ सामान ऑनलाइन आर्डर करने के लिए एक कॉल किया था। जिसके साथ उन्होंने कुछ जानकारियां साझा की थीं। कुछ देर बाद उनके अकाउंट से 25 हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने ब्रांद्रा थाने में दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
sneha ullal
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, स्नेहा अपनी कजिन के साथ बांद्रा में साथ रहती हैं। लॉकडाउन की वजह वो घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। घर पर सामान की कमी के बाद उन्होंने ग्रोसरी का सामान ऑनलाइन ऑर्डर के लिए एक कॉल किया जिसकी डिलीवरी नकद होनी थी। 
 

4 of 5
sneha ullal - फोटो : file photo
रिपोर्ट के मुताबिक, सेलर ने कहा कि उसकी दुकान लॉकडाउन के चलते बंद है और वो सीधे अपने गोदाम से सामान भेजता है। इसलिए उसने स्नेहा की कजिन को ऑनलाइन राशि का भुगतान करने के को कहा। जब उन्होंने सेलर से डिलीवरी के समय कार्ड स्वाइपिंग मशीन लाने को कहा तो उसने खराब है बोलकर बात टाल दी। सेलर ने बातों ही बातों में कार्ड की डिटेल पूछ डालीं और बिल बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sneha ullal
स्नेहा और बहन घंटों सामान आने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी नहीं। इसके बाद उन्हें कुछ शक हुआ। जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट की डिटेल चेक कीं तो उसे देखकर उन्हें तगड़ा झटका लगा। उनके अकाउंट से 25 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

जनता कर्फ्यू में हुई थी शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी के पिता की मौत, लॉकडाउन के वजह अब तक लॉस एंजेलिस में फंसीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें