फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टूरिज्म डे पर सलमान खान की एक्ट्रेस बोली- 'अमेरिका बेहद पसंद', इन स्टार्स ने भी शेयर की यादें

Thu, 27 Sep 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sheeba
सलमान खान भले ही अभी तक हीरो के रोल में नजर आ रहे हों लेकिन उनकी कई हीरोइनें शादी करके सेटल हो चुकी हैं । इनमें से एक शीबा भी हैं । शीबा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर अमेरिका की यादों को शेयर किया ।
 
विज्ञापन

2 of 6
sheeba
शीबा ने फोटो शेयर करते हुए कहा, 'यूएस का ट्रिप बेहद यादगार और सुंदर रहा । मुझे वहां पर खुला आसमान और प्रदूषण मुक्त सड़कें दिखीं । वहां पर आस-पास शांति का माहौल दिखने की वजह से मुझे सबसे पसंदीदा स्थान यूएस लगता है । हर साल मैं अपने परिवार के साथ जाती हूं ।'
विज्ञापन

3 of 6
ada khan
शीबा ही नहीं वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर और भी कई एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया । एक्ट्रेस अदा खान ने बताया, 'हाल ही में मैं कनाडा गई थी और वहां पर नियाग्रा फॉल्स घूमकर काफी शानदार अनुभव मिला ।' टीवी के एक और एक्टर शिविन नारंग ने अपने ट्रिप के बारे में शेयर किया ।

4 of 6
shivin
उन्होंने बताया, 'पिछले दिनों मैं अपने पैरेंट्स के साथ नासिक गया था । मेरा मानना है कि एक एक्टर को एक नए प्रोजेक्ट से पहले खुद को तरोताजा कर लेना चाहिए । मानसून के दौरान मैं नासिक गया और बेहद शानदार वीकेंड रहा। हम वहां पर कुछ मंदिरों में गए और हमारी यात्रा बेहद खूबसूरत रही ।
विज्ञापन

5 of 6
sharad
टीवी स्टार एक्टर शरद मल्होत्रा ने बताया, 'मैं आइफिल टॉवर गया था, जो मेरे सभी सपनों में से एक था । जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उनके साथ यहां जरूर जाना चाहिए । हालांकि मैं यहां अकेले गया था । जब भी आप अकेले यात्रा करते हैं तो आप अपने आपको ज्यादा एक्सप्लोर कर पाते हैं और यात्रा पर जाने के लिए साथी मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishina
वहीं ऋषिना कंधारी ने कहा, 'मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सात दिनों के लिए फैमिली के साथ सिंगापुर गई थी । सिंगापुर की लगभग सभी जगहों पर घूमा । सबसे बेस्ट जगह मुझे यूनिवर्सल स्टूडियो, सिंगापुर जू, जूरंग बर्ड पार्क और एक्वेरियम लगा ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें