फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन भाई के प्यार में पड़ीं आमिर खान की ये एक्ट्रेस, हाथों में हाथ डाल सड़कों पर हुईं स्पॉट

Thu, 27 Sep 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फातिमा जल्द ही आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान के साथ भी उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं। जिसे दोनों ने महज अफवाह बताया था। इसके बाद अब फातिमा का नाम एक और एक्टर के साथ जुड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जी हां, फातिमा सना शेख का अफेयर इन दिनों उनके रील लाइफ भाई अपारशक्ति खुराना के साथ होने की खबरें हैं। फिल्म 'दंगल' में फातिमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अपारशक्ति खुराना ने फातिमा सना शेख के भाई का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
फातिमा और अपारशक्ति अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। जिसके बाद ये खबरें आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि अपारशक्ति से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि 'दोनों अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त थे। जब हम लौटे तो मिलने का प्लान बनाया। बस और कुछ नहीं। इस तरह की खबरें जब मैं पढ़ता हूं तो मुझे भी हंसी आती है।'

4 of 5
बता दें कि अपारशक्ति खुराना हाल ही में फिल्म 'स्त्री' में नजर आए थे। फिल्म में अपारशक्ति के साथ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं फातिमा सना शेख की बात करें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यशराज बैनर के तले इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें