फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसीनो में मैनेजर का काम कर रही थी सलमान खान की ये हीरोइन, बीमारी ने बना दिया कंगाल

Tue, 20 Mar 2018 12:03 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पूजा डडवाल
सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल अचानक चर्चा में आ गईं। वजह बनी उनकी बीमारी और आर्थिक तंगी। खबर है कि पूजा को टीबी की बीमारी है और उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए एक पैसा भी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
पूजा डडवाल
पाई-पाई को मोहताज 47 साल की पूजा अब बॉलीवुड स्टार्स से मदद मांग रही हैं। पूजा ने 1995 में फिल्म 'वीरगति' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। आज सलमान सुपरस्टार बन चुके हैं। इसलिए पूजा उनसे ममद मांग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पूजा डडवाल
पूजा सलमान से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। पूजा ने बताया, '6 महीने पहले ही पता चला कि मुझे टीबी हो गया है। मैंने सलमान के लिए एक वीडियो भी बनवाया है। अगर वह मेरा वीडियो देख लेंगे तो शायद मेरी हेल्प कर देंगे।'
 

 

4 of 8
पूजा डडवाल
'मैं पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हूं। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों से पैसे मांग रही हूं।' पूजा ने 'वीरगति' के अलावा कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया।
 

 
विज्ञापन

5 of 8
पूजा डडवाल
पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया। कुछ समय बाद उन्हें सलमान के साथ फिल्म ऑफर हुई। हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उन्होंने 'तुमसे प्यार हो गया', 'मृत्यु', 'इंतेकाम', 'सिंदूर की सौगंध' और 'जीने नहीं दूंगा' जैसी फ्लॉप फिल्मों में काम किया। 
 

 
विज्ञापन

6 of 8
पूजा डडवाल
पूजा की आखिरी फिल्म साल 2004 में आई थी जिसका नाम 'हिंदुस्तान' था। फिल्मों के अलावा पूजा ने टीवी सीरियल 'आशिकी' में भी काम किया। यह शो 1998 में टेलीकास्ट हुआ था। पूजा ने बॉलीवुड में अपना करियर संवारने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुईं।
विज्ञापन

7 of 8
पूजा डडवाल
इसके बाद उन्होंने गोवा के कसीनो में मैनेजर की नौकरी करनी शुरू कर दी। कुछ सालों से पूजा गोवा में ही रह रही थीं। पूजा के करीबियों की मानें तो बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

8 of 8
पूजा डडवाल
सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर होती जा रही हैं। उनका शरीर काम नहीं कर पा रहा है। पूजा को अब सिर्फ सलमान खान से उम्मीद है लेकिन शायद उन तक ये खबर अभी तक पहुंच नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें