फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई 6 साल की बच्ची की दुआ, सलमान खान के बारे में जैसा चाहा तीसरे दिन वही हुआ

Sat, 07 Apr 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिलहाल जमानत मिल गई है। खबर है कि 50 हजार के मुचलके पर सलमान खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता और बॉडीगार्ड शेरा इस वक्त जोधपुर में सलमान के साथ ही मौजूद हैं। वहीं शुक्रवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी सलमान खान से मिलने जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंची थीं। सलमान के कई फैंस भी उनके जमानत के फैसले के इंतजार में जोधपुर सेशंस कोर्ट के बाहर खड़े थे। इन फैंस में एक 3 साल की बच्ची भी थी जिसने सलमान के लिए 3 दिन से खाना नहीं खाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सलमान की एक नन्हीं फैन ने तीन दिनों से कुछ खाया नहीं था। 6 साल की आनिया को दिल्ली से उसके माता पिता जोधपुर लेकर आए थे क्योंकि वह सलमान के जेल जाने की खबर सुनकर दुखी हो गई थी। जब जोधपुर में जेल के बाहर पत्रकारों मे आनिया से सलमान के बारे में पूछा तो वह रोने लगी और कहने लगी कि जब तक सलमान जेल से बाहर नहीं आएंगे वह कुछ नहीं खाएगी, स्कूल नहीं जाएगी। सलमान की बात करते ही आनिया ने रोना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
उसके माता-पिता ने बताया कि सलमान के जेल जाने की खबर सुनकर ही आनिया गुमसुम हो गई थी रोने लगी थी। एक वीडियो में आनिया ने कहा है- 'सलमान खान जेल चला गया...लेकिन जो दूसरे अपराधी होते हैं वो तो कहीं भी चले जाते हैं, विदेश भी चले जाते हैं, लेकिन सलमान को छोटी सी बात पर पांच साल की सजा क्यों दे दी? समझा भी तो सकते थे. सलमान जेल में रहेंगे तो फिर मैं खाना नहीं खाउंगी और स्कूल भी नहीं जाऊंगी।' 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
salman khan
खाना न खाने की वजह से वह बेहोश भी हो गई थी। अब सलमान की जमानत की खबर सुनकर वह खुश हो गई है। मां के कहने पर उसने खाना भी खाया और जूस भी पिया। लोगों का कहना है कि इस 6 साल की बच्ची की दुआ ने ही शायद सलमान की मदद की है। भगवान ने बच्ची की प्रार्थना सुनते हुए सलमान को जमानत दे दी है। गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें