फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 एक्टर्स की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते सलमान खान, नाम लेते ही खौल जाता है खून

Fri, 31 May 2019 04:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
कहते हैं सलमान खान अगर किसी से दोस्ती निभाते हैं तो उस पर अपना सब कुछ लुटा देते हैं और अगर वो दुश्मनी निभाने पर आए तो फिर वो उसकी शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते। बॉलीवुड में कोई भी उनसे पंगा लेना नहीं चाहता है क्योंकि 'भाई' से दुश्मनी का खामियाजा उसे अपने करियर पर भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के 5 ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान से पंगा लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर जमकर तंज कस रहे हैं। अपने कई इंटरव्यूज में वो प्रियंका को लेकर काफी कुछ कह चुके हैं। और इसके पीछे की वजह है प्रियंका का सलमान की फिल्म छोड़ना। एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उस लड़की में भारत छोड़कर शादी को चुना। हालाकि प्रियंका का इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन दोनों के बीच खाईं गहरी होती जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बीते दिनों ऐश्वर्या राय के एक मीम्स को शेयर कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए थे। इस मीम्स में ऐश्वर्या के साथ सलमान खान भी दिख रहे थे।
 वैसे तो विवेक और सलमान खान के बीच दुश्मनी तो काफी पुरानी है। दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट तब शुरू हुई जब सलमान और ऐश्वर्या रिलेशन में थे। इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सलमान आधी रात को उन्हें फोन करके परेशान कर रहे थे। दरअसल, सलमान से अलग होने के बाद विवेक और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियों की खबरें थे। विवेक ओबेरॉय के इस तरह मीडिया के सामने आने के बाद सलमान के साथ उनकी दुश्मनी हो गई जिसका नतीजा उनके करियर पर भी पड़ा।

4 of 6
सलमान खान और अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर
सलमान खान और अर्जुन कपूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन का नाम सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा। अब अर्जुन खुलेआम मलाइका के साथ घूमते नजर आते हैं। और शायद यही बात सलमान को कहीं न कहीं नागवार गुजरती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan, Arijit Singh - फोटो : social media
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में हैं। यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे। अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के चिंटू एक्टर ऋषि कपूर की। ऋषि ट्विटर पर अकसर विवादित बातें लिखने के चलते ट्रोल होते रहते हैं। बता दें कि ऋषि कपूर से सलमान की नाराजगी की वजह यह है कि ऋषि ने सोनम की शादी में सलमान के छोटे भाई सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई मोल ली थी। इसी के चलते ऋषि से पूरा खान परिवार नाराज हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें