फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का 30 साल पुराना वीडियो वायरल, इस फिल्म के लिए ऐसे दिया था स्क्रीन टेस्ट

Tue, 27 Aug 2019 12:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। साल 1989 में सलमान की किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया। हाल ही में सलमान का 30 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, ये वही वीडियो है जिसमें उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। आगे देखिए वीडियो...
विज्ञापन

2 of 5
maine pyar kiya
30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान ने रोमांटिक किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट भाग्यश्री थीं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यहीं से सलमान की कामयाबी का सफर शुरू हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान काफी दुबले नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उनके हाथ में गिटार है। वो गुलाब का फूल हाथ में लेते हुए रोमांटिक डायलॉग बोल रहे हैं। देखिए वीडियो...
 

 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
उन दिनों सलमान बड़े स्टार नहीं थे। वो ज्यादातर एड में नजर आते थे। 'लखानी' के विज्ञापन में देखकर सूरज बड़जात्या ने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को 1 लाख रुपये और सलमान को मात्र 30 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग फ्रेंचाइजी के इस तीसरे अध्याय को और भी दमदार बनाने के लिए सलमान रात दिन एक कर रहे हैं। फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार को निभाने के अलावा इस बार सलमान फिल्म के सह निर्माता भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें