बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानि सलमान खान को बच्चों से खासा लगाव है और बच्चे भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी और सलमान की जोड़ी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया था और अब सलमान एक और बच्चे को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए हैं। सलमान ने एक प्यारे से बच्चे की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो क्यूट सा बच्चा।
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' के सेट पर कौन है ये बच्चा, गले लगाकर रो पड़े सलमान खान
2 of 6
सलमान खान ने एक बड़े ही क्यूट से बच्चे की तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- इंट्रोड्यूसिंग मेटिन रे तांगु। दरअसल यह बच्चा सलमान खान का को-स्टार है जो उनके साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आने वाला है।
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' के सेट पर कौन है ये बच्चा, गले लगाकर रो पड़े सलमान खान
3 of 6
सलमान ने एक और तस्वीर भी मेटिन के साथ शेयर की है जिसमें दोनों काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। सलमान बच्चे को गले से लगाकर अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि ये उनके फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग का एक हिस्सा है।
'ट्यूबलाइट' के सेट पर कौन है ये बच्चा, गले लगाकर रो पड़े सलमान खान
4 of 6
खबर है कि इंटरनेशनल स्टार जैकी चैन से मिलने के बाद सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक पार्टी रखी थी। ये पार्टी सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के चाइल्ड आर्टिस्ट मेटिन रे तांगु के लिए रखी थी। पार्टी में सलमान ने मेटिन को सबसे इंट्रोड्यूस कराया।
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' के सेट पर कौन है ये बच्चा, गले लगाकर रो पड़े सलमान खान
5 of 6
पार्टी में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर भी मौजूद थीं। लाल रंग की ड्रेस में यूलिया सभी मेहमानों का स्वागत कर रही थीं। इसके अलावा पार्टी में अनंत अंबानी, सैफ अली खान भी पहुंचे थे।
'ट्यूबलाइट' के सेट पर कौन है ये बच्चा, गले लगाकर रो पड़े सलमान खान
6 of 6
क्या आपको पता है कि हाल ही में सलमान खान के ड्राइवर अशोक के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन थी। सलमान वहां भी मेटिन के साथ ही पहुंचे थे। सलमान इन दिनों अपनी 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं और कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में एक चीनी एक्ट्रेस भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।