फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DAY SPL: सोहेल ने भागकर की थी शादी, परिवार में मच गई थी तबाही

Wed, 20 Dec 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
सोहेल खान अपनी पत्नी को लेकर काफी चर्चित रहे हैं। सोहेल ने सीमा से शादी के लिए ऐसा कदम उठाया था कि हर कोई हैरान रह गया। आइए सोहेल के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में।

पढ़ें:- एक्शन सीक्वेंसेस से भरपूर है 'टाइगर जिंदा है' का Tital Track, भर देगा जोश और जज्बा
विज्ञापन

2 of 9
सीमा सचदेव
फिल्म इंडस्ट्री में खान परिवार का अपना रुतबा है। सलीम खान ने अपनी लेखनी से बॉलीवुड में पहचान बनाई। अब सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों एक्टिंग में नाम कमा रहे हैं। इन भाइयों में सलमान और अरबाज की पर्सनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। लेकिन सोहेल खान कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
सीमा सचदेव
सोहेल खान ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। बतौर फिल्म मेकर सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' थी। इसी फिल्म के दौरान सोहेल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

4 of 9
सीमा सचदेव
सोहेल को सीमा सचदेव नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई।
 
विज्ञापन

5 of 9
सीमा सचदेव
सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 9
सीमा सचदेव
इसके चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 9
सीमा सचदेव
इसके बाद दोनों ने निकाह किया था। शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया। देखते ही देखते सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।

8 of 9
सोहेल खान और सीमा
सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।
विज्ञापन

9 of 9
सीमा सचदेव
टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। सीमा को इसी सीरियल से पहचान मिली थी। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें