मोरक्को में टाइगर जिंदा है की शूटिंग में सलमान और कैटरीना जुटे हुए हैं। सलमान और कैट 'IIFA 2017' के बाद सीधा मोरक्को पहुंचे थे। तब से ये दोनों स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट्स से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हम आपके लिए लाए हैं इन दोनों एक्स फ्लेम्ज की कुछ जबरदस्ट फोटो...
विज्ञापन
2 of 7
सलमान खान
डायरेक्टर अली अब्बास ने कुछ दिन पहले सलमान का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो घुड़सवारी करते दिख रहे थे। इस फोटो में भी सलमान घुडसवारी का आनंद ले रहे हैं। सलमान बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कैटरीना कैफ
कैट और सलमान इस फिल्म में बहुत से स्टंट खुद ही करते नजर आएंगे। और इसी के लिए दोनों स्टार्स खूब पसीना बहा रहे हैं और नए नए स्किल्स पर काम कर रहे हैं। कैट इस फोटो में भी अपने एक्शन सींस की तैयारियों में लगी हैं।
4 of 7
सलमान, कैटरीना
कैट और सलमान फिल्म टाइगर जिंदा है में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। इससे पहले आई फिल्म एक था टाइगर ने जबरजस्त कामयाबी हासिल की थी। टाइगर जिंदा है इसी फिल्म का सीक्वल है।
शूटिंग के दौरान कैप्चर की गई ये तस्वीर बयां करती है कि दोनों खूब मेहनत कर रहे हैं और अपने काम में लीन हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कैटरीना कैफ
कैट फिल्म के लिए 'सर्फिंग' सीख रही हैं। उन्होंने 'मोरक्को' से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। कैटरीना ने बताया था कि इससे पहले कभी उन्होंने सर्फिंग नहीं की थी। कैटरीना कैफ' ने 'बॉलीवुड' में अब तक की अपनी जर्नी में बहुत से स्किल्स पर काम किया है। सर्फिंग उनमें से एक है।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान, कैटरीना
सलमान और कैट की कैमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। यह ऑन स्क्रीन भी नजर आता है और ऑफ स्क्रीन भी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान का ये स्टिल यही बयान कर रहा है कि कैट और सलमाम की दोस्ती और अपनापन आज भी बरकरार है। इसी साल दिसंबर में फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होगी और ये भी फैसला हो जाएगा कि ये 'कपल' आज भी हिट है कि नहीं।