फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों ने बदली नवाजुद्दीन की किस्मत, अब एक फिल्म के लेते हैं इतने करोड़

Tue, 25 Jul 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
कहने को तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी करीब 18 सालों से बॉलीवुड में हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से समझने में उन्हें सालों लग गए और अब जब वो बॉलीवुड के इस गेम को समझे तो धीरे-धीरे बाकी स्टार्स पर भारी पड़ने लगे। नवाजुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' से की जिसमें वो एक आतंकवादी के रोल में नजर आए। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें वो छोटे-मोटे किरदारों में नजर आए...लेकिन उन्होंने हर किरदार को पूरी तन्मयता के साथ निभाया, फिर चाहे वो चोर-उच्चके का किरदार हो, वेटर का हो या फिर खबरी का। सालों तक बॉलीवुड में नवाजुद्दीन की मशक्कत जारी रही और आखिरकार उन्हें वो पहचान मिल ही गई जिसके वो हकदार हैं।
विज्ञापन

3 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने 18 साल के करियर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उनके पिछले कुछ किरदार ऐसे रहे हैं जो हर मायने में उन्हें बाकी बड़े स्टार्स के लिए कड़ी टक्कर के तौर पर खड़ा करते हैं।

आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ बतौर फीस लेते हैं, जबकि करियर के शुरुआत में वो फिल्मों के लिए लाखों में फीस लेते थे।


एक नजर ऐसे ही किरदारों और उनकी फिल्मों पर:

4 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी लाइमलाइट में आए फिल्म 'कहानी' से। इस फिल्म में उन्होंने एक जांच अधिकारी का किरदार निभाया था, लेकिन जिस बोल्डनेस और रौब के तड़के के साथ नवाज ने इस किरदार को निभाया उसने सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल खान के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने घर घर में पहचान पाई। फिल्म तो हिट हुई ही, नवाजुद्दीन के करियर को भी नया मुकाम मिल गया।
विज्ञापन

6 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'लंचबॉक्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इरफान खान के दोस्त शेख का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड लिया।
विज्ञापन

7 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
सलमान खान स्टारर 'किक' में विलेन के किरदार में भी नवाजुद्दीन को काफी पसंद किया गया।

8 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'मांझी द माउंनटेन मैन' ने तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर की कायापलट ही कर दी। इस फिल्म के लिए भले ही उन्हें कोई अवॉर्ड ना मिला हो लेकिन नवाजुद्दीन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में भी नवाज के किरदार को काफी पसंद किया गया।

हाल ही में नवाजुद्दीन 'मॉम' और 'मुन्ना माइकल' में नजर आए। जहां 'मॉम' में वो एक डिटेक्टिव के रोल में नजर आए तो वहीं 'मुन्ना माइकल' में वो एक ऐसे पॉजिटिव किरदार में दिखे जो बाद में नेगेटिव हो जाता है।

अब जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाबुमोशाय बंदूकबाज में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अच्छी फीस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें