फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से परदे पर दिखाई देगी सलमान-भाग्यश्री की जोड़ी, बेटे के सामने कहेंगे- 'मैंने प्यार किया'

Mon, 30 Jul 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान और भाग्यश्री
1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'मैने प्यार किया' की सलमान और भाग्यश्री की सुपरहिट जोड़ी याद है ना। सुमन और प्रेम की ये प्रेम कहानी इस दौर में भी हर उम्र का
दर्शक टीवी स्क्रीन पर बार-बार देखने से नहीं हिचकता है। आपको ये भी बता दें कि सलमान की ये पहली सोलो हीरो फिल्म थी और भाग्यश्री ने इस फिल्म से हिंदी
सिनेमा में प्रवेश किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
salman and bhagyshree
इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार जीते और इसके निर्देशक सूरज बड़जात्या को ट्रेंडसेटर के तौर पर हिंदी सिनेमा में स्थापित कर दिया। बड़ी हिट होने के बावजूद ये जोड़ी 'मैने प्यार किया' के बाद कभी वापस सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आई। सलमान की गाड़ी इस फिल्म के बाद चल निकली और आज सलमान खान बॉलीवुड में एक ब्रांड बन चुके हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
salman and bhagyshree
वहीं भाग्यश्री का सफर सलमान से अलग रहा। 'मैने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने कैद में 'बुलबुल', 'त्यागी', 'पायल' जैसी फिल्में कीं पर बॉक्स ऑफिस पर ये सब बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। इसके बाद हिंदी सिनेमा में उनका सितारा डूब गया और उन्होंने रीजनल सिनेमा और टीवी सीरियल का रुख कर लिया। यही नहीं, इसी बीच उन्होंने हिमालय दसानी से शादी भी कर ली।   

 

4 of 5
bhagyshree and abhimanyu
अब भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु फिल्मी दुनिया में रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से कदम रखने जा रहे हैं। इन्हीं अभिमन्यु की इस फिल्म के बारे में हम
आपको एक एक्सक्लूजिव खबर देने जा रहे हैं। खबर अब ये है कि अभिमन्यु की इस फिल्म के साथ भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी भी एक बार फिर से सिल्वर
स्क्रीन पर लौट रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman and bhagyshree
खबरों की मानें तो दोनों अभिमन्यु की फिल्म में एक गाना करेंगे और ये गाना 'मैंने प्यार किया' का ही एक हिट गाना होगा। इस गाने के म्यूजिक राइट्स रखने वाली कंपनी और 'मैंने प्यार किया' की प्रोडक्शन कंपनी राजश्री से इस बारे में खुद सलमान खान ने बात की है और दोनों कंपनियां अपना ये गाना भाग्यश्री के बेटे की फिल्म में देने के लिए हां कर चुके हैं। अब मंथन इस बात पर चल रहा है कि इस गाने को हूबहू नए सिरे से इस फिल्म में फिल्मा दिया जाए या इन्हें नई पीढ़ी की पसंद को ध्यान रखते हुए नए गायकों के साथ रिक्रिएट किया जाए। सलमान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने भाई अरबाज खान के आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने की चल रही जांच के चलते 'दबंग 3' की शूटिंग अगले साल तक के लिए टाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें