फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर-अक्षय के बीच 12 साल बाद फिर बनाने वाला है वहीं संजोग, दोनों को हुआ था जबरदस्त फायदा

Mon, 30 Jul 2018 08:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार और आमिर खान
बॉक्स ऑफिस के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और आमिर खान एक बड़ी टक्कर के लिए तैयार हो रहे है। यह टक्कर 2019 के क्रिसमस पर हो सकती है। कुछ समय पहले ही आमिर ने अक्षय द्वारा छोड़ी हुई फिल्म 'मुगल' में काम करना स्वीकार किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
akshay kumar
अक्षय ने कहा है कि उन्हें टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और आमिर अब इसमें ही ऐक्टिंग करने जा रहे हैं। पिछले हफ्ते 'मुगल' को 2019 के क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा हुई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
hera pheri-3
अब खबर है कि अक्षय की हिट फ्रेंचाइजी 'हेराफेरी-3' को भी 2019 में बड़े दिन पर सिनेमाघर में लाने की योजना बनाई जा रही है। 'हेराफेरी-3' के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला इसे लेकर गंभीर हैं। वैसे अभी दोनों ही फिल्में प्लानिंग के स्तर पर हैं। कास्टिंग चल रही है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
akshay kumar and aamir khan
इंडस्ट्री के जानकार मान रहे हैं कि आमिर और अक्षय की टक्कर संभव है। नाडियाडवाला की 'वेलकम' और आमिर की होम प्रोडक्शन फिल्म 'तारे जमीन पर' 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं और दोनों ने अच्छा बिजनेस किया था। इधर अक्षय और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के संबंध पहले जैसे नहीं रहे। ऐसे में इस बात की गुंजायश कम है कि दोनों इस टकराव को टालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें