फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम को मिला संगीतकार सलीम मर्चेंट का साथ, सोना ने कहा- 'फिल्मों के आगे जहां और भी है..'

Wed, 24 Jun 2020 06:07 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम, सलीम मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आजकल गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद को लेकर बहुत बातचीत हो रही हैं। इन मुद्दों पर सभी भारतीय कलाकार अपने साथ हुए कुछ अनुभव और इसके बारे में अपनी राय मीडिया में साझा कर रहे हैं। बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। कुछ कलाकार तो इन सब से परेशान होकर हिंदी सिनेमा का बहिष्कार करने तक की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने एक खुला पत्र लिखकर अपने सहयोगियों से यह अनुरोध किया है कि वह अपने हुनर को दिखाने के लिए हिंदी सिनेमा पर आश्रित ना रहें। साथ ही वह भारतीय जनता से आग्रह करती हैं कि उनके गीतों पर सिर्फ मुंह हिलाने वाले कलाकारों से ज्यादा वह उस गीत के पीछे के गायक को सराहें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम, अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से भारतीय पॉप म्यूजिक की भी खूब सराहना की जा रही है। हाल ही में कुछ कलाकारों ने ऐसे गीतों की रचना की है जिन्हें वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा गया है। जबकि, उस गीत को किसी हिंदी फिल्म में जगह नहीं मिली है। वह बात अलग है कि कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो चुके गीतों को नई फिल्मों में रीमिक्स करके जगह दी जा रही है। सोना ने अपने पत्र में लिखा है कि किसी भी कलाकार को अब फिल्मों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। भारत की हर गली में एक म्यूजिक स्टार है और हर किसी के पास तकनीकी और इंटरनेट से लेकर सारी सुविधाएं हैं। किसी दूसरे पर आश्रित होने से अच्छा है कि खुद अपना म्यूजिक बनाओ और खुद अपने दर्शक जुटाओ।

4 of 5
सलीम मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बाहरी और भीतरी की इस बहस में सोनू निगम भी अलग से अपना मोर्चा खोलकर बैठे हुए हैं और उनके साथ में खड़े हैं उनकी ही बिरादरी के अदनान सामी और सलीम मर्चेंट जैसे कई गायक और संगीतकार। सोनू के समर्थन में आकर सलीम ने कहा है कि वह सोनू की म्यूजिक माफिया वाली बात से एकदम सहमत हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि संगीतकारों के लिए भी यह मुश्किल वक्त चल रहा है। कई रिकॉर्ड लेबल कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने कुछ संगीत निर्देशकों और गायकों को अपने यहां काम पर लगा रखा है और सिर्फ उनसे ही काम ले रहे हैं। यह साफ तौर पर पक्षपात ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम का कहना है कि इस म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे संगीतकार हैं जो एक फिल्म में सिर्फ एक ही गाना नहीं करना चाहते। लेकिन, रिकॉर्ड लेबल कंपनी की शर्तों के आगे कोई भी नहीं टिक पाता। वह कहते हैं, 'सोनू ने जो भी कहा है वह एकदम सही है। बहुत से ऐसे गायक हैं जिन्हें गीत गाने के लिए बुलाया जाता है लेकिन बाद में उन्हें मना कर दिया जाता है। इंडस्ट्री में कई निर्देशक ऐसे हैं जो हमारे साथ काम करना चाहते हैं लेकिन जब यह बात रिकॉर्ड लेबल के पास पहुंचती है तो वह अपनी शर्तें सामने रख देते हैं।' कुछ समय पहले सोनू निगम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके सीधे तौर पर टी-सीरीज के कर्ताधर्ता भूषण कुमार को पक्षपात करने का जिम्मेदार ठहराया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अब इस अभिनेत्री ने उठाए पुलिस पर सवाल, की सीबीआई जांच की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें